Tejashwi Yadav की बढीं मुश्किलें! EPIC नंबर मामले में चुनाव आयोग ने ले लिया बड़ा एक्शन

Summary :

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता Tejashwi Yadav एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड (EPIC नंबर) रखने का आरोप है। चुनाव आयोग ने इस पर गंभीरता दिखाई है और तेजस्वी को नोटिस भेजकर सफाई मांगी है। आयोग ने उनसे दोनों EPIC नंबरों की मूल प्रतियां भी मांगी हैं। Tejashwi Yadav ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने EPIC नंबर RAB2916120 दिखाया। लेकिन जब इस EPIC नंबर की जांच की गई तो चुनाव…

बिहार के पूर्व उपमुख्यमंत्री और आरजेडी नेता Tejashwi Yadav एक नए विवाद में फंस गए हैं। उन पर दो अलग-अलग वोटर आईडी कार्ड (EPIC नंबर) रखने का आरोप है। चुनाव आयोग ने इस पर गंभीरता दिखाई है और तेजस्वी को नोटिस भेजकर सफाई मांगी है। आयोग ने उनसे दोनों EPIC नंबरों की मूल प्रतियां भी मांगी हैं।

Tejashwi Yadav ने हाल ही में एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में दावा किया था कि उनका नाम ड्राफ्ट वोटर लिस्ट में नहीं है। इसके सबूत के तौर पर उन्होंने EPIC नंबर RAB2916120 दिखाया। लेकिन जब इस EPIC नंबर की जांच की गई तो चुनाव आयोग को उसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला।

Tejashwi Yadav EPIC Number
Tejashwi Yadav 

चुनाव आयोग ने क्या कहा?

इसके बाद चुनाव आयोग ने स्पष्ट किया कि Tejashwi Yadav का असली EPIC नंबर RAB0456228 है, जो पाटलिपुत्र निर्वाचन क्षेत्र के मतदान केंद्र संख्या 204 और क्रमांक 416 से जुड़ा है। तेजस्वी ने इसी EPIC नंबर का उपयोग 2015 और 2020 के विधानसभा चुनावों में किया था।

चुनाव आयोग की जांच शुरू

चुनाव आयोग ने Tejashwi Yadav को नोटिस जारी कर RAB2916120 EPIC नंबर के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। आयोग का कहना है कि यह EPIC नंबर फर्जी हो सकता है क्योंकि इसका कोई रिकॉर्ड नहीं मिला है। जांच के तहत तेजस्वी से दोनों वोटर कार्ड की मूल प्रतियां मांगी गई हैं।

कानूनी दृष्टिकोण से मामला गंभीर

भारत में एक नागरिक के पास केवल एक वैध वोटर आईडी कार्ड हो सकता है। दो वोटर कार्ड रखना गैरकानूनी है और जन प्रतिनिधित्व अधिनियम, 1951 के तहत यह अपराध माना जाता है। दोषी पाए जाने पर एक साल की जेल या जुर्माना हो सकता है।

Tejashwi Yadav ने बताया राजनीतिक साजिश

Tejashwi Yadav ने इन आरोपों को सिरे से खारिज करते हुए इसे एक राजनीतिक साजिश बताया है। उनका कहना है कि उनका EPIC नंबर बदला गया है और यह सब उन्हें बदनाम करने के लिए किया जा रहा है।

विपक्ष का हमला तेज

Tejashwi Yadav के इस विवाद पर बीजेपी और जेडीयू के नेता हमलावर हो गए हैं। बिहार के डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी और जेडीयू नेता नीरज कुमार ने इसे कानून का उल्लंघन बताया है। वहीं, बीजेपी नेता संबित पात्रा ने सवाल उठाया कि Tejashwi Yadav के पास दो EPIC नंबर कैसे हो सकते हैं? उन्होंने आरोप लगाया कि प्रेस कॉन्फ्रेंस कर तेजस्वी ने जनता को भ्रमित करने की कोशिश की।

चुनाव से पहले सियासी हलचल तेज

यह मामला बिहार में आगामी विधानसभा चुनावों से पहले सामने आया है, जिससे राजनीतिक माहौल गर्म हो गया है। अगर तेजस्वी पर लगे आरोप सही साबित होते हैं, तो यह उनके लिए बड़ी राजनीतिक और कानूनी मुश्किल खड़ी कर सकता है।

Amit Kumar

अमित कुमार पिछले 3 सालों से पत्रकारिता के क्षेत्र में काम कर रहे हैं। उन्हें विदेश, बिजनेस, ऑटो, टेक और गैजेट्स से जुड़ी खबरें लिखने का अच्छा अनुभव है। उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्युनिकेशन, आईआईएमसी से पोस्ट ग्रेजुएट डिप्लोमा और उत्तर प्रदेश राजर्षि टंडन विश्वविद्यालय से मास्टर ऑफ मास कम्युनिकेशन की पढ़ाई की है। पत्रकारिता की शुरुआत उन्होंने वेबसाइट पर लिखने से की। इसके बाद इंडिया डेली न्यूज़ चैनल और न्यूज़ इंडिया 24x7 में हिंदी सब-एडिटर के तौर पर काम किया। वर्तमान में वह पंजाब केसरी, दिल्ली में हिंदी सब-एडिटर के पद पर कार्यरत हैं।