पटना पंजाब केसरी , जेपी चौधरी : बिहार में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार की अग्निपथ योजना के विरोध में हो रहे हिंसक प्रदर्शन के बीच भाजपा प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर संजय जायसवाल ने बड़ा बयान दिया है। संजय जायस वाल ने इस पूरे बवाल को लेकर पुलिस-प्रशासन की कार्यशैली पर सवाल उठाए हैं। संजय जायसवाल ने कहा है कि बिहार के तीन जिलों में बीजेपी दफ्तरों को जला दिया गया है लेकिन पुलिस ने कोई कार्रवाई नहीं की। संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में भाजपा को टारगेट किया जा रहा है। वहीं योजना को लेकर जेडीयू के विरोध पर संजय जायसवाल ने कहा कि उन्हें किस चीज से आपत्ति है, वह बताएं।
बीजेपी कार्यालय पटना में पत्रकारों से बातचीत करते हुए कहा कि संजय जायसवाल ने कहा कि इस मामले में सुनियोजित ढ़ंग से साजिश करते हुए बिहार को बदनाम किया जा रहा है। संजय ने कहा कि इस विरोध में पुलिस की भूमिका ठीक नहीं रही है। तीन जिलों में बीजेपी कार्यालयों में आग लगाई गई लेकिन पुलिस मौन रही। कहीं भी पुलिस ने लाठीचार्ज नहीं किया। संजय जायसवाल ने कहा कि बिहार में भारतीय जनता पार्टी को निशाने पर लिया जा रहा है। वहीं गठबंधन साथी जेडीयू के विरोध को लेकर संजय जायसवाल मे कहा कि अगर उन्हें किसी चीज पर आपत्ति है तो बताएं। अगर वे चाहेंगे तो चर्चा की जाएगी। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश में कहीं भी बिहार जैसा विरोध नहीं हो रहा है। बिहार बीजेपी अध्यक्ष ने कहा कि अगर प्रदेश की पुलिस सक्रिय रहती तो ये यनौबत नहीं आती। श्री जायसवाल ने कहा कि कहीं भी ना लाठीचार्ज किया गया, ना ही आंसू गैस के छोड़ी गई। जिस तरह प्रदर्शन के बहाने बीजेपी को टारगेट किया जा रहा है, वह सवाल खड़े करता है। संजय जायसवाल ने कहा कि हमने गृहसचिव और डीजीपी से इस मुद्दे पर बात भी की है। उपस्थित कुंदन कुमार एमएलए सुरेश रुंगटा राकेश कुमार विनोद शर्मा पंकज कुमार


Download Android App
Download iOS App



