पटना: हैदराबाद में आयोजित भाजपा के राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक के समापन के उपरांत अपने विचार व्यक्त करते हुए उपमुख्यमंत्री रेणु देवी ने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के यशस्वी नेतृत्व, राष्ट्रवादी सोच, सशक्त राष्ट्र निर्माण के संकल्प तथा समाज कल्याण के लिए उनकी प्रतिबद्धता के कारण आज भारत का सर्वांगीण विकास सुनिश्चित हुआ है और देश अपनी खोई हुई प्रतिष्ठा पुनः प्राप्त करते हुए “विश्व गुरु” बनने की राह पर अग्रसर हो चला है और वह दिन अब दूर नहीं जब भारत का परचम पूरे विश्व में लहराएगा।
रेणु देवी ने कहा कि भाजपा के सर्वोच्च नीति निर्धारण मंच, राष्ट्रीय कार्यकारिणी की बैठक का आयोजन हैदराबाद में राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जे. पी. नड्डा जी की अध्यक्षता में भव्य और सफल तरीके से संपन्न हुई, जिसमें माननीय प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी समेत देशभर से आए पार्टी के सभी वरिष्ठ नेताओं ने शिरकत की। बैठक में विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई तथा संगठन को और मजबूत करने के अलावा विशेष रूप से सरकार की विभिन्न योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम पायदान पर बैठे अंतिम व्यक्ति तक सुनिश्चित करने हेतु पूरी तत्परता से कार्य करने पर विशेष जोर दिया गया। रेणु देवी ने आगे बताया कि कार्यकारिणी की बैठक में शामिल होने के क्रम में बिहार से आए सभी राष्ट्रीय कार्यसमिति सदस्यों के साथ राज्य की आगामी कार्य योजना को लेकर आयोजित बैठक में भी शामिल हुई तथा प्रमुखता से अपने विचार रखे।


Download Android App
Download iOS App



