अनुमंडल कार्यालय में फतुहा प्रखंड के प्रमुख और उप प्रमुख का चुनाव शुक्रवार को होना रहा। एसडीओ चैंबर में तैयारी चल रही थी और बाहर निर्वाचित प्रतिनिधि पहुंच रहे थे। चुनाव के पूर्व महावीर घाट मोड़ पर फायरिंग हुई। सूत्रों की माने तो फोर व्हीलर पर प्रखंड प्रमुख की उम्मीदवार श्रुतिश्री, पल्ली ठाकुर, निशा कुमारी आदि थे। वाहन से उतरते ही फायरिंग की गई। गोली चलाने वाले सभी नकाब पहने थे और हवाई फायरिंग करते भाग निकले।
डीएसपी अमित शरण व आलमगंज थाना के एसएचओ आदि पहुंचे। घटनास्थल से कोई खोखा नहीं मिला। एक वाहन का शीशा भी तोड़ दिया गया। मनीष यादव नामक व्यक्ति को गोली छूते हुए निकल गई, जिससे उसकी जान बाल बाल बच गई। इस संबंध में कहना था कि प्रमुख पद के चुनाव को प्रभावित करने और श्रुतिश्री को प्रत्याशी नहीं बनने देने और निर्वाचित सदस्यों को डराने के लिए ऐसा किया गया था। हालांकि पुलिस ने आसपास मौजूद लोगों को वहां से हटाने का काम किया और सुरक्षा भी बढ़ा दिया गया।
श्रुतिश्री प्रमुख व रजनीश उप प्रमुख रजनीश एसडीओ मुकेश रंजन ने बताया कि फतुहा प्रखंड के प्रमुख पद पर श्रुतिश्री 9 वोट पाकर प्रमुख बनीं। उनके प्रतिद्वंद्वी राधा को 8 वोट मिला। उपप्रमुख पद पर रजनीश कुमार 11 वोट पाकर विजयी हुए। इनके खिलाफ सबुजा देवी को महज 6 वोट ही मिला। दोनों पद के लिए हुए चुनाव में एक-एक मत को रद्द कर दिया गया। जीत का प्रमाणपत्र एसडीओ मुकेश रंजन ने प्रदान किया। इस दौरान डीसीएलआर शिव रंजन, शिखा सिन्हा के अलावा संजय चौधरी, धर्मेंद्र कुमार आदि मौजूद थे।


Download Android App
Download iOS App



