ग्रह विभाग ने दिया आदेश कल से बिहार में घर बनाने के लिए एवं कंप्यूटर, मोबाइल,मोटर पार्ट्र्स की दुकान खुलेगी

Summary :

कोरोना महामारी का तीसरा चरण 3 मई से शुरू हुआ था। वहीं आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शक्ति में थोड़ा ढील दी। लॉकडाउन में पूरे देश में शराब की दुकान खोल दी मगर बिहार ने नीतीश कुमार ने 4 साल से शराब बंदी कर रखी है ।

 पटना, (जेपी चौधरी) : कोरोना महामारी का तीसरा चरण 3 मई से शुरू हुआ था। वहीं आज बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने शक्ति में थोड़ा ढील  दी। लॉकडाउन में पूरे देश में शराब की दुकान खोल दी मगर बिहार ने नीतीश कुमार ने 4 साल से शराब बंदी कर रखी है । यह भी काबिल तारीफ है। देश में शराब बेचकर राजस्व टैक्स बढ़ाना चाहता है।  बिहार को शराब बंदी को पूरे दुनिया को देखना चाहिए ।आज बिहार सरकार के गृह विभाग  के अपर मुख्य सचिव आमिर सुबहानी ने सभी जिलों में कलेक्टर को पत्र लिखकर कहा कि सोशल डिसटेंस पालन करते हुए बिहार में इलेक्ट्रॉनिक, पंखा, कूलर,एसी,बिक्री और मरम्मत का दुकान खोला जाएगा। 
इसके अलावा इलेक्ट्रॉनिक, गुड्स एवं मोबाइल, कंप्यूटर, यूपीएस, टीवी, बैटरी का दुकानें खुलने का मंजूरी दे दी गई। वहीं ऑटो मोबाइल में टायर और कार मोटर साइकिल दुकान मरम्मत करने की अनुमति दी। वहीं आज उन्होंने कहा कि घर बनाने के लिए सीमेंट गिट्टी, बालू, ईट, प्लास्टिक पाइप, हार्डवेयर पेंटिंग का भी का दुकान खुलेगा। प्रदूषण जांच केन्द्र भी खोला जायगा।  वहीं आमिर सुबहानी ने कहा है कि बिहार में ऑटोमोबाइल पाट्र्स की दुकान भी एक-एक दिन अंतराल में खोली जाएगी। वहीं उन्होंने बिहार वासियों से अनुरोध किया  की समाजिक दूरियां बनाकर रखें ताकि आने वाला दिन में और भी दुकान खोला जा सके।

Ujjwal Jain