बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (CM Nitish Kumar) ने सोमवार को कहा कि देश में जितना जल्द चुनाव हो, उतना अच्छा है। हमलोग चुनाव के लिए हमेशा तैयार हैं। बिहार दौरे के क्रम में देश के गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने शनिवार को कहा था कि बिहार में जल्द चुनाव हो सकते हैं।
केंद्र सरकार को समय से पहले आम चुनाव कराने का अधिकार
पत्रकारों ने सोमवार को जब इस बयान के संबंध नीतीश कुमार से पूछा तो उन्होंने कहा कि वे लोग तो पूरे देश में जल्द चुनाव कराना चाहते हैं, तो जल्दी कराएं, हमलोग तो इंतजार कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि जितना जल्दी चुनाव करवा दें, उतना अच्छा है। हमलोग तो हर समय तैयार हैं। भारत सरकार को अधिकार है। पार्लियामेंट का चुनाव थोड़ा पहले भी करा सकते हैं। संसद में चुनाव आयोग को लेकर लाए जाने वाले संभावित बिल पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जो भी बात सामने आएगी उस पर सभी पार्टी के लोग अपनी बात रखेंगे, अभी सब कुछ सामने आने दीजिए, उसके बाद सभी बात रखेंगे।


Download Android App
Download iOS App



