पटना : भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने विपक्षी एकता को कुर्सी की चाहत में अवसरवादिता करार दिया है। उन्होंने कहा कि जितने भी पार्टी के नेता भाजपा के खिलाफ पटना में जुटे, सभी का ट्रैक रिकार्ड भ्रष्टाचार के मामले में सी बी आई और ईडी खंगाल चुकी है। राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने कहा कि कल देश भर से भ्रष्ट्राचार में लिप्त नेताओं की बैठक हुई थी। भ्रष्ट्राचार में लिप्त नेता देश के यशश्वी प्रधानमन्त्री नरेन्द्र मोदी को हटाना चाहते हैं,जो असम्भव हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश का मान दुनिया में बढ़ रहा है।
भारतीय जन परिवार पार्टी बिहार में अपना जनाधार बढ़ाने के लिए माली समाज को एकजुट करने में प्रयासरत है। जिसका त्वरित लाभ आगामी लोकसभा चुनाव में दिखेगा। महागठबंधन ने कभी भी माली समाज के हित में कोई सार्थक प्रयास नहीं किया है, जिसका खामियाजा महागठबंधन को भुगतना पड़ेगा। प्रधानमंत्री की तुलना में विपक्षियों में कोई दम नहीं दिखता। जैसै जैसे लोकसभा चुनाव नजदीक आयेगा, विपक्षी तराजू पर मेंढ़क की भांति नजर आयेंगे। प्रेस वार्ता में सुधीर कुमार मालाकर, प्रवक्ता संतोष यादव, विनोद भक्त माली, चंदन झा, और मुन्ना मालाकार उपस्थित थे.


Download Android App
Download iOS App



