मोदी सरकार के 9 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा के सभी कार्यकर्त्ता जनता के बीच बीते 9 साल में मोदी सरकार की उपलब्धि गिना रहे है। इस कार्यक्रम का नाम दिया गया जन संपर्क अभियान जिसका आदर्श वाक्य है नौ साल सेवा ,सुशासन और गरीब कल्याण जिसमे मंडल स्तर से लेकर राष्ट्रिय स्तर के नेता पार्टी के लिए कार्य कर रहे है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी जन संपर्क अभियान चला रहे है।
श्री झंडा साहिब में दोनों प्रमुख नागरिकों से मुलाकात
जनसंपर्क अभियान के दौरान मुख्यमंत्री धामी ने पद्मश्री पुरस्कार विजेताओं बसंती बिष्ट और महंत देवेंद्रदास महाराज से मुलाकात की.सीएम धामी ने महानगर देहरादून के श्री झंडा साहिब में दोनों प्रमुख नागरिकों से मुलाकात की। उन्होंने वहा भारतीय जनता पार्टी द्वारा किये गए कार्यो की विस्तारपूर्वक चर्चा की। जिसमे उन्होंने सरकार द्वारा मिली योजनाओ के लाभ विषय में बताया।
पार्टी के नेता पिछले 9 सालों में किए गए कार्यों के बारे में जनता से संवाद
उल्लेखनीय है कि भारतीय जनता पार्टी मोदी सरकार के 9 साल पूरे होने पर एक मेगा जन अभियान चला रही है, जिसके तहत पार्टी के नेता पिछले 9 सालों में किए गए कार्यों के बारे में जनता से संवाद कर रहे हैं। 30 मई को पार्टी ने अपने 9 साल पूरे कर लिए।


Download Android App
Download iOS App



