Bihar में मुख्यमंत्री के लिए कोई वैकेंसी नहीं, Nitish Kumar को लेकर Chirag Paswan का बड़ा बयान

Summary :

नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए लड़ेगी बिहार चुनाव

चिराग पासवान ने दरभंगा में स्पष्ट किया कि बिहार में मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए चुनाव लड़ेगा और जीत के बाद नीतीश ही मुख्यमंत्री बनेंगे। चिराग ने मुख्यमंत्री पद की दावेदारी को खारिज करते हुए कहा कि उनका उद्देश्य बिहार का विकास है, न कि कुर्सी की दौड़।

लोक जनशक्ति पार्टी (रामविलास) के प्रमुख और केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान रविवार को दरभंगा पहुंचे। इसी बीच, पटना के कई स्थानों में उनके बिहार के मुख्यमंत्री बनने से जुड़े पोस्टर को लेकर राज्य की सियासत गर्मा गई है। दरभंगा पहुंचे चिराग पासवान ने खुद मुख्यमंत्री पद की अपनी दावेदारी को खारिज कर दिया। उन्होंने यहां साफ कर दिया कि फिलहाल बिहार में मुख्यमंत्री पद को लेकर कोई वैकेंसी नहीं है।

Nitish Kumar को लेकर Chirag Paswan का बड़ा बयान

उन्होंने पत्रकारों से बातचीत में साफ तौर पर कहा कि बिहार में फिलहाल मुख्यमंत्री पद के लिए कोई वैकेंसी नहीं है। बिहार में मौजूदा मुख्यमंत्री नीतीश कुमार हैं। नीतीश कुमार के नेतृत्व में ही एनडीए बिहार में चुनाव लड़ेगा और चुनाव के बाद जीत दर्ज कर नीतीश कुमार के नेतृत्व में एनडीए सरकार बनाएगी। उन्होंने आगे कहा कि बिहार में एनडीए का नेतृत्व फिलहाल नीतीश कुमार कर रहे हैं और भविष्य में भी वही करेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सहयोग से नीतीश कुमार ही आगामी विधानसभा चुनाव के बाद मुख्यमंत्री बनेंगे। नीतीश कुमार की सोच बिहार के विकास की है और मेरे प्रधानमंत्री की सोच वाली सरकार का नेतृत्व वही करेंगे।

उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि जो पोस्टर लगाने की बात सामने आ रही है, वह व्यक्तिगत स्तर पर किसी की पहल हो सकती है, पार्टी का इससे कोई संबंध नहीं है। उनका लक्ष्य बिहार को आगे ले जाना है, न कि कुर्सी की दौड़ में शामिल होना। केंद्रीय मंत्री चिराग पासवान एक निजी अस्पताल का उद्घाटन करने दरभंगा पहुंचे। दरभंगा पहुंचने पर कार्यकर्ताओं ने उनका जोरदार स्वागत किया। इस कार्यक्रम में भी उन्होंने कहा कि ‘बिहार फर्स्ट, बिहारी फर्स्ट’ के विजन के साथ हमने ऐसे बिहार की कल्पना की है, जिसमें बिहार शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में नंबर एक हो। ऐसे में गर्व होता है कि ऐसे लोग भी हमारी पार्टी से जुड़े हैं, जो शिक्षा और स्वास्थ्य के क्षेत्र में लगातार काम कर रहे हैं।

अमेरिकी टैरिफ से मेडिकल टूरिज्म पर असर, रिपोर्ट में बड़ा खुलासा

News Desk

News Desk is the editorial team of Punjab Kesari. This article is based on information provided by IANS.