बिहार भाजपा एनआरआई सेल राजधानी पटना में 21 फरवरी को ‘द मोदी कॉन्क्लेव’ आयोजित करेगा। इस कॉन्क्लेव में प्रदेश के वरिष्ठ नेता भाग लेंगे। कॉन्क्लेव में मोदी सरकार की 10 साल की उपलब्धियों पर चर्चा होगी।
दस साल में वो कार्य हुए जो अभी तक किसी सरकार नहीं किए
मोदी सरकार की बनेंगी हैट्रिक
जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म
सरकार की जनकल्याणकारी नीति
बिहार भाजपा एनआरआई सेल के संयोजक मनीष सिन्हा ने शनिवार को बताया कि कॉन्क्लेव में उप मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी और विजय कुमार सिन्हा समेत बिहार भाजपा के दिग्गज नेता एवं अन्य गणमान्य व्यक्ति हिस्सा लेंगे। सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों के कारण हैट्रिक बनाने से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को कोई नहीं रोक सकता।
एनडीए 400 सीट लाकर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनायेगी
उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में इस बार एनडीए 400 सीट लाकर तीसरी बार केंद्र में सरकार बनायेगी। मोदी सरकार ने पिछले 10 साल में कई ऐसे काम किए हैं, जिन्हें संवदेनशील मानकर केंद्र की पूर्ववर्ती सरकारों ने लटकाए रखा। उन्होंने कहा कि जम्मू कश्मीर से धारा 370 खत्म करने का मामला हो या राम मंदिर का मुद्दा, तीन तलाक कानून हो या समान नागरिक संहिता, पूर्ववर्ती सरकारों ने मुस्लिम तुष्टीकरण के कारण इन पर कभी काम ही नहीं किया। इस कार्यक्रम में इन सभी विषयों पर चर्चा की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App





