पटना : लद्दाख की गलवान घाटी में सोमवार रात चीनी सैनिकों के साथ हिंसक टकराव के दौरान भारतीय सेना का एक अधिकारी और तीन जवान शहीद होने पर गहरा शोक व्यक्त करते हुये प्रदेश राजद उपाध्यक्ष सह पूर्व सांसद डॉ अनिल कुमार साहनी ने कहा कि यही समय है चीन को सबक सिखाने का।
डॉ साहनी ने कहा कि यह घटना भारतीय सेना प्रमुख जनरल एम एम नरवणे के उस बयान के कुछ दिन बाद हुई है, जिसमें उन्होंने कहा था कि दोनों देशों के सैनिक गलवान घाटी से पीछे हट रहे हैं। डॉ साहनी ने कहा कि चीन का यह पुराना दांव-पेंच है पिछे हट कर हमला करना।
डॉ साहनी ने कहा कि चीन 1962 के लड़ाई में भी इसी प्रकार के चकमा दिया था उन्होंने कहा कि चीन का यह हमला 1962 के बाद कई बार सीमा पर विवाद किया लेकिन यह हमला सभी हमलों से अलग है। डॉ साहनी ने कहा चीन जहां भारत सहित विश्व में कोरोना महामारी फैलाने का दोषी है वहीं भारत चीन सीमा पर भीड़त करना चीन की गलत मानसिकता को दर्शाता है। राजद नेता डॉ साहनी ने देश के माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से सम्मान के साथ अपिल करते हुये कहा कि यही समय है चीन को सबक़ सिखाने एवं 56 इंच का सीना दिखाने का।


Download Android App
Download iOS App



