अमित शाह की रैली में जुटेंगे माली समाज के हजारों लोग: पृथ्वी कुमार माली

Summary :

भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह की रैली में हजारों माली समाज के लोग भाग लेंगे।

लखीसराय  28 जून
भारतीय जन परिवार पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि केंद्रीय गृहमंत्री श्री अमित शाह  की रैली में हजारों माली समाज के लोग भाग लेंगे। राष्ट्रीय अध्यक्ष  पृथ्वी कुमार माली  ने बताया कि बिहार सरकार ने माली समाज की उपेक्षा की है। किसी भी सदन में माली समाज का एक भी प्रतिनिधित्व नहीं है।  भारतीय जनता पार्टी राष्ट्रीय हितों के प्रति संवेदनशील है और राष्ट्र के लिए समर्पित है। हमारी भावना भाजपा के साथ है। भाजपा में माली समाज का हित सुरक्षित है। आगामी चुनाव में भारतीय जनता पार्टी माली समाज को उचित प्रतिनिधित्व देगी। 
राष्ट्रीय अध्यक्ष  पृथ्वी कुमार माली ने बताया कि  देश के यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत का मान सम्मान पूरी दुनिया में बढ़ा है। प्रधानमंत्री मोदी देश के सभी नागरिकों को एक साथ लेकर देश को महाशक्ति बना रहे हैं।  भारतीय जन परिवार पार्टी देश हित में आगामी चुनाव में भाजपा का समर्थन करेगी।

Desk Team