उदय सिंह ने प्रशांत किशोर को भावी मुख्यमंत्री बताया और मोदी पर सेना की बहादुरी का श्रेय लेने का आरोप लगाया। उन्होंने पहलगाम हमले की सुरक्षा चूक पर सवाल उठाए और नीतीश कुमार के गांव में प्रशांत किशोर को रोकने के लिए अधिकारियों को दोषी ठहराया। पप्पू सिंह ने ‘सिंदूर बैंक’ का तंज कसते हुए मोदी की बातों को जुमलेबाजी करार दिया।
जन सुराज के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय सिंह ने बेगूसराय में प्रशांत किशोर को भावी मुख्यमंत्री चेहरा बताया है। उन्होंने कहा कि अंतिम निर्णय जनता का होगा, लेकिन उनके दिल में प्रशांत किशोर सबसे आगे हैं। इस बीच उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि देश की सेना की बहादुरी का श्रेय मोदी नहीं ले सकते। साथ ही उन्होंने हालिया पहलगाम हमले को लेकर सुरक्षा में चूक पर भी केंद्र सरकार से जवाब मांगा। वहीं, प्रशांत किशोर को नीतीश कुमार के गांव जाने से रोकने पर उन्होंने भ्रष्ट अफसरों को जिम्मेदार ठहराया।
सेना को जाता है पाकिस्तान पर जीत का श्रेय
उदय सिंह ने कहा कि पाकिस्तान पर देश की सेना ने बहादुरी से जवाब दिया, इसका श्रेय हमारे सैनिकों को जाता है। उन्होंने पूछा कि पहलगाम जैसी बड़ी सुरक्षा चूक आखिर कैसे हो गई? उन्होंने कहा, “सेना तो हमेशा देश की रक्षा के लिए तैयार रहती है, लेकिन सरकार की जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाओं से बचाव हो।”
बांग्लादेशी घुसपैठ पर केंद्र पर सवाल
सीमांचल में बांग्लादेशी घुसपैठियों को लेकर गृह मंत्रालय के निर्देश पर उदय सिंह ने कहा कि दशकों से केवल बातें हो रही हैं। उन्होंने कहा, “हमें समय रहते नियंत्रण रखना चाहिए था, अब हालात ये हो गए हैं कि बांग्लादेश भी हमारे खिलाफ सोचने लगा है।”


Download Android App
Download iOS App



