रालोसपा अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा संसद का शीतकालीन सत्र शुरू होने से एक दिन पहले सोमवार को भाजपा के नेतृत्व वाले राजग का साथ छोड़ सकते हैं। इससे बिहार में राजनीतिक समीकरण बदल सकते हैं। राष्ट्रीय लोक समता पार्टी प्रमुख पिछले कुछ सप्ताहों से भाजपा और उसके अहम सहयोगी दल के नेता, बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार पर निशाना साध रहे हैं।
रालोसपा को 2019 के लोकसभा चुनाव में दो से ज्यादा सीटें नहीं मिलने के भाजपा के संकेतों के बाद से कुशवाहा नाराज चल रहे हैं। दूसरी ओर भाजपा और जदयू के बीच बराबर-बराबर सीटों पर चुनाव लड़ने की सहमति बनी है।
मंत्री पद के कारण राजग नहीं छोड़ पा रहे कुशवाहा : राजद
रालोसपा के एक वरिष्ठ नेता ने कहा, “कुशवाहा आज भाजपा से अपनी राह अलग करने की घोषणा कर सकते हैं। वह केंद्रीय मंत्री के पद से भी इस्तीफा दे देंगे।” रालोसपा विपक्ष से हाथ मिला सकती है जिसमें लालू प्रसाद की राजद और कांग्रेस शामिल हैं। बिहार से लोकसभा में 40 सांसद आते हैं।


Download Android App
Download iOS App




