राष्ट्रीय लोक समता पार्टी के नवनिर्वाचित अध्यक्ष उपेंद्र कुशवाहा ने आज केंद्र की नरेंद्र मोदी और बिहार की नीतीश सरकार की कड़ी आलोचना करते हुए कहा कि विपक्ष को एकजुट होकर इनके खिलाफ रणनीति बनानी चाहिए, जिससे उन्हें सत्ता से बाहर किया जा सके।
उपेंद्र कुशवाहा ने यहां पार्टी की राष्ट्रीय परिषद की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि मोदी सरकार चतुराई से जनता को मौलिक समस्याओं से उनका ध्यान भटका देती है और उसका वोट पाने में सफल भी हो जाती है। उन्होंने कहा कि’ “चुनाव प्रचार के दौरान भारतीय जनता पार्टी ने विदेशों से कालाधन लाने और दो करोड़ लोगों को राजगार देने का वादा किया था, लेकिन इनमें से कोई भी वादा पूरा नहीं किया गया।”
कांग्रेस को अपने दम पर लड़ना चाहिए बिहार विधानसभा चुनाव : निखिल कुमार
उन्होंने कहा कि जनता भोली-भाली होती है। विपक्ष जनता को मोदी सरकार के खिलाफ एकजुट करने में विफल रहा है। नोटबंदी के कारण छोटे-छोटे कल-कारखाने बंद हो गये जिससे गरीबों का रोजगार समाप्त हो गया। उन्होंने कहा कि सरकारी उपक्रम निजी हाथों में बेचे जा रहे हैं और शिक्षा के निजीकरण का प्रयास किया जा रहा है।


Download Android App
Download iOS App



