पटना : राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में लोगों से घरों में रहने की अपील करते हुए कहा कि ‘सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’
रांची के एक अस्पताल में भर्ती चारा घोटाला मामले में सजा याफ्ता लालू ने कोरोना वायरस संक्रमण को लेकर उत्पन्न स्थिति पर अपने अंदाज में कहा, ‘‘बैठे-बैठे, घर के अंदर, बनो जादूगर, मारो मंत्र, खोजो तंत्र, यही है यंत्र, सबसे पवित्र, लगा सवर्त्र, अपनी मौत, मरेगा कोरोना, बात हमारी, रख लो लिख कर।’’
उन्होंने लोगों से कहा है कि आप सबों से प्रार्थना है अपने और अपनों के जीवन के लिए घर में ही रहें। लालू ने कहा, ”सतर्क बिहारी लेगा टक्कर, कोरोना भागेगा दुम दबाकर।’’


Download Android App
Download iOS App



