उत्तर प्रदेश के झांसी में लॉकडाउन के बीच भी शराब तस्कर सुधरने का नाम नहीं ले रहे हैं और इसी क्रम में पुलिस ने एक सरकारी गाड़ी से 52 पेटी अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने बताया कि सोमवार देर शाम कोतवाली थाना क्षेत्र में नई बस्ती के गुलाम गौस खां पार्क से नगर निगम की कूड़ा डालने वाली गाड़ी से यह शराब बरामद की गयी। पुलिस ने इस मामले में रामपाल नामक एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।
कोतवाली पुलिस ने इस मामले में रामपाल, कल्लू और कामरान के खिलाफ नामजद मुकदमा दर्ज कर लिया है जबकि दो अज्ञात की तलाश की जा रह है। पुलिस सूत्रों के अनुसार पकड़ गया रामपाल नगर निगम में काम करता है, शराब बूढ़ इलाके से लाई जा रही थी, इसकी बिक्री कहां की जानी थी इसकी पूछताछ आरोपियों से की जा रही है। कोतवाली प्रभारी सुनील तिवारी ने बताया कि जल्द ही आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा।


Download Android App
Download iOS App



