प्रखण्ड के कई वार्डों में मतदाता सूची में हेराफेरी से हडकंप मचा हुआ है। पाढी पंचायत के वार्ड नं 6 के मतदाताओं का नाम हटाकर वार्ड 15 में जोड़ने से से ग्रामीणों में आक्रोश है। अनावश्यक रूप से हटाये गए मतदाताओं ने चुनाव आयोग को मेल कर मतदाता सूची में सुधार की मांग की है।
मतदाताओं ने निर्वाचन पदाधिकारी सह जिलाधिकारी को आवेदन देकर मतदाता सूची में सुधार की मांग की है। मतदाताओं में नरेंद्र प्रताप सिंह राजेश सिंह अरूण कुमार सिंह आदि ग्राम परसिया ने कहा मतदाता सूची में हेराफेरी कर चुनाव प्रभावित करने का प्रयास किया गया है।
मतदाताओं ने जिलाधिकारी से नामांकन दाखिल करने के पहले सुधार करने की मांग की है।पाढी पंचायत में कुल 15 वार्ड है। बीडीसी के लिए दो सेक्टर बनाया गया है। पहला सेक्टर एक से आठ वार्ड तक दूसरा सेक्टर नौ से 15 वार्ड तक है। वार्ड नं 6 में परसिया गाँव के मतदाता है।
वार्ड नं 6 परसिया गाँव के कुल 34 मतदाताओं का नाम वार्ड 6 की सूची से डीलीट कर वार्ड 15 में जोड दिया गया। वार्ड नं 6 से हटाये गए मतदाताओं मे भानु प्रताप सिंह राजेश सिंह अरूण कुमार सिंह विकास सिंह प्रमोद कुमार सिंह कमलेश सिंह रमेश सिंह विनोद सिंह संजय सिंह नरेंद्र प्रताप सिंह प्रहलाद गोंड श्याम लाल गोंड आदि है।
जिनका अनाधिकृत तौर पर चुनाव में लाभ लेने के लिए वार्ड 15 में जोड़ दिया गया।आश्चर्य है कि सभी हटाये गए मतदाताओं के पत्नियों के नाम वार्ड नं 6 में है। पति का नाम वार्ड नं 15 में और पत्नियों का नाम वार्ड नं 6 में अंकित है। जबकि सभी मतदाताओं का नाम वार्ड नं 6 में था।


Download Android App
Download iOS App



