पंचायत चुनाव की तारीख नजदीक आते ही प्रखण्ड में चुनावी फिजा बढने लगी है। 25 सितंबर से शुरू हो रहा नामांकन प्रक्रिया की तैयारी को अंतिम रूप देने में बीडीओ जूट गये हैं। नामांकन दाखिल करने की तैयारी की जानकारी देते हुए बीडीओ शशिभूषण साहू ने कहा मुखिया के लिए तीन वार्ड सदस्य के लिए चार सरपंच पंच एवं बीडीसी के लिए दो दो काउंटर रहेगें।
सभी प्रत्याशी को नामांकन दाखिल करने में सहयोग देने के लिए हेल्प डेस्क काउंटर लगातार काम करेगा। उन्होंने ने कहा नामांकन के समय केवल अभ्यर्थी एवं प्रस्तावक कैम्पस के अंदर आ सकते हैं।
बीडीओ ने कहा सुरक्षा को ध्यान रखते हुए चारों तरफ लकड़ी का बैरेटिंग रहेगा। निर्वाचन पदाधिकारी ने कहा नामांकन दाखिल करने के समय पुलिस बल नियुक्त रहेगें। बीडीओ ने कहा कि गड़बड़ी एवं हगांमा करने वालों पर सख्त कार्यवाही की जायेगी।


Download Android App
Download iOS App



