पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री और तृणमूल कांग्रेस की अध्यक्ष ममता बनर्जी इन दिनों विधानसभा उपचुनाव की तैयारियों में जुटी हुईं हैं। बुधवार को भवानीपुर में रैली को संबोधित करते हुए ममता दीदी ने बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। ममता ने सीधे प्रधानमंत्री मोदी और गृह मंत्री अमित शाह का नाम लेकर उन पर हमला बोला। उन्होंने कहा, “नरेंद्र मोदी जी, अमित शाह जी, हम आपको भारत को तालिबान के जैसा नहीं बनाने देंगे। भारत एक रहेगा। गांधीजी. नेताजी, विवेकानंद, सरदार वल्लभभाई पटेल, गुरुनानक जी, गौतम बुद्ध, जैन सभी के अनुयायी इस देश में साथ रहेंगे। हम किसी को भी भारत का बंटवारा नहीं करने देंगे।
इसके साथ ही आपको बता दें कि भवानीपुर सीट पर दीदी को भाजपा की प्रियंका टिबरेवाल से सीधी चुनौती मिल रही है। जिसको मद्देनजर रखकर सीएम ने रैली में भाजपा को आड़े हाथों लिया। उन्होंने आगे कहा, “भाजपा एक ‘जुमला’ पार्टी है। वे झूठ बोलते हैं कि हम राज्य में दुर्गा पूजा, लक्ष्मी पूजा की अनुमति नहीं देते हैं। लेकिन अगर भाजपा वाले धारा 144 लगाए रहेंगे तो दुर्गा पूजा कैसे होगी?


Download Android App
Download iOS App



