हम BJP की तरह बंद कमरों में नहीं, जनता के बीच घोषणापत्र बनाते हैं: अलका लांबा

Summary :

अलका लांबा का तंज: BJP बंद कमरों में बनाती है घोषणापत्र

अलका लांबा ने बिहार चुनाव के लिए ‘महिला की बात, कांग्रेस के साथ’ कैंपेन लांच किया, जिसमें महिलाओं की जरूरतों और आकांक्षाओं को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल किया जाएगा। महिला कांग्रेस की कॉर्डिनेटर प्रखंडों में जाकर महिलाओं से सीधा संवाद करेंगी। इसके लिए पटना में दो दिनों का प्रशिक्षण शिविर महिला कांग्रेस संचालित करेगी और उसके बाद क्षेत्रों में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को भेजेंगे। ये कार्यक्रम डेढ़ महीने यानी मई के अंत तक चलेगी।

आगामी बिहार विधानसभा चुनाव को लेकर महिला कांग्रेस नेता ने महिलाओं की जरूरतों, उनकी आकांक्षाओं और उम्मीदों को चुनावी घोषणा पत्र में शामिल कराने हेतु “महिला की बात, कांग्रेस के साथ” कैंपेन लांच किया। इस कैंपेन में महिलाओं के बीच सीधा संवाद करने के लिए महिला कांग्रेस की कॉर्डिनेटर प्रखंडों तक महिलाओं की आकांक्षाओं को सीधा संवाद करके उसे चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी।

महिला करेंगी सीधा संवाद

ये बातें बिहार कांग्रेस मुख्यालय सदाकत आश्रम में संवाददाता सम्मेलन में अखिल भारतीय महिला कांग्रेस कमिटी की अध्यक्ष अलका लांबा ने कही। उन्होंने कहा कि हम भारतीय जनता पार्टी की तरह बंद कमरों और एसी कार्यालयों में बैठकर घोषणा पत्र नहीं बनाते हैं, बल्कि गांवों और सड़कों पर जाकर सीधा संवाद स्थापित करके चुनावी घोषणापत्र का निर्माण करते हैं। इस कैंपेन के माध्यम से महिला कांग्रेस के कार्यकर्ता महिलाओं से लोकसभा वार, जिला वार, विधानसभा वार और प्रखंड वार जाकर सीधा संवाद स्थापित करेंगी।

दो दिनों की दी जाएगी ट्रेनिंग

कांग्रेस नेता ने आगे कहा, “महंगाई, कमाई, दवाई, पढ़ाई और सुरक्षा पर महिलाओं से खुला संवाद, समूह संवाद और सुझाव (पर्सनल/डिजिटल) लेने के लिए संवाद कार्यक्रम स्थापित करके उनके द्वारा उठाएं गए मुद्दों को चुनावी घोषणा पत्र में स्थान देंगे। इसके लिए पटना में दो दिनों का प्रशिक्षण शिविर महिला कांग्रेस संचालित करेगी और उसके बाद क्षेत्रों में प्रशिक्षित कार्यकर्ताओं को भेजेंगे। ये कार्यक्रम डेढ़ महीने यानी मई के अंत तक चलेगी। इस दौरान सोशल मीडिया पर भी अभियान को महिला कांग्रेस विभिन्न हैशटैग के साथ:

#महिला की बात

#कांग्रेस के साथ

#घोषणापत्र महिलाओं के लिए के माध्यम से रोजाना सोशल मीडिया पर उपलब्ध कराएगी।

कांग्रेस नेता राजेश राम ने क्या कहा?

संवाददाता सम्मेलन को संबोधित करते हुए बिहार कांग्रेस अध्यक्ष राजेश राम ने कहा कि कांग्रेस पार्टी लगातार महिलाओं के उत्थान के लिए संघर्ष करती रही है। कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के आवाज को अपने चुनावी घोषणा पत्र में शामिल करेगी, जिससे बिहार के महिलाओं को महागठबंधन की सरकार बनने के बाद उनकी उम्मीदों के अनुसार काम करेगी। महिलाओं के उत्थान के लिए कांग्रेस लगातार संघर्ष करती आई है और आगे भी करने को प्रतिबद्ध है।

ये नेता रहे मौजूद

संवाददाता सम्मेलन में कांग्रेस विधान मंडलदल के नेता डॉ शकील अहमद खान, विधान परिषद में कांग्रेस दल के नेता डॉ मदन मोहन झा, विधायक प्रतिमा कुमारीदास ,मीडिया चेयरमैन राजेश राठौड़,प्रदेश महिला अध्यक्ष सरवत जहां फातिमा, पूर्व विधायक अमिता भूषण, सहित अन्य नेतागण मौजूद रहें।

Shivangi Shandilya

शिवांगी शांडिल्य पत्रकारिता में पिछले 2 वर्षों से सक्रिय हैं। राजनीति, विदेश, क्राइम के अलावा आद्यात्मिक खबरें लिखना पसंद हैं। गलगोटिया विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई पूरी की है। IGNOU से मास्टर ऑफ मास कम्यूनिकेशन की पढ़ाई जारी है। इस दौर में वेबसाइट पर लिखने का कार्य जारी है। पत्रकारिता की शुरुआत इंडिया न्यूज़ (इनखबर) से हुई, जहां बत्तौर हिन्दी सब-एडिटर के रूप में वेबसाइट पर काम किया। वर्तमान में पंजाब केसरी दिल्ली में हिन्दी सब-एडिटर के तौर पर काम कर रहे हैं। बिहार के मुजफ्फरपुर जिले में जन्म लेने वाली शिवांगी की शिक्षा उनके गृह जिले में ही हुई है। शिवांगी को राजनीतिक घटनाक्रम पर आलेख लिखना बेहद पसंद है।