Cooch Behar Violence: पहले चरण के जारी मतदान के बीच पश्चिम बंगाल के कूचबिहार से हिंसा की खबर सामने आयी जिसमे भाजपा के बूथस्तर के कार्यकर्ता को मामूली चोटें बताई जा रही है। बता दें, यह घटना कूचबिहार के चंदामारी की घटना है जहाँ हिंसा और पथराव की घटना हुई है।
Highlights:
- पश्चिम बंगाल के कुचबिहार में हिंसा और पथराव की हुई घटना
- भाजपा के बूथअध्यक्ष को आयी गंभीर चोटें
- तृणमूल का आरोप भाजपा के गुंडों के द्वारा किया जा रहा उपद्रव
पहले चरण में जो मुख्य चेहर मैदान में है
पहले चरण में जो मुख्य चेहर मैदान में है उनमें उत्तर प्रदेश के पीलीभीत से जितिन प्रसाद, तमिलनाडु से कार्ति चिदंबरम, तमिलनाडु के कोयंबटूर से भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के अन्नामलाई, चेन्नई सेंट्रल से दयानिधि मारन व छिंदवाड़ा से नकुलनाथ शामिल हैं। पहले चरण की 102 लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी समेत कई बड़े नेता प्रचार में शामिल रहे। अगले चरणों की लोकसभा सीटों पर चुनाव प्रचार फिलहाल जारी रहेगा।


Download Android App
Download iOS App



