बिहार (Bihar) में सत्तारूढ़ जनता दल यूनाइटे (JDU) में राजनीतिक वनवास का दंश झेल रहे पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व केंद्रीय मंत्री आरसीपी सिंह (RCP Singh) को लेकर जदयू में हो रही बयानबाजी से पार्टी के अंदर तल्खी और बढ़ गई है। जदयू के वरिष्ठ नेता और भवन निर्माण मंत्री अशोक चौधरी (Ashok Choudhary) ने शुक्रवार को पत्रकारों से बातचीत में आरसीपी सिंह पर तीखा हमला बोला।
RCP की कार्यक्षमता पर उठाये सवाल
उन्होंने आरसीपी सिंह की कार्यक्षमता पर सवाल उठाते हुए कहा कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार (Nitish Kumar) के बिना वह (सिंह) कुछ नहीं हैं। मुख्यमंत्री नीतीश कुमार की कृपा से ही वह दो बार राज्यसभा गए हैं। चौधरी ने सवालिया लहजे में चुटकुले अंदाज में कहा कि आरसीपी सिंह पहले क्या थे? और किस पार्टी में थे? बिना मुख्यमंत्री की कृपा के 5-10 हजार लोग भी उनके कार्यक्रम में नहीं जुट सकते हैं। ऐसे में उनका बयान देना कि राजनीति में वह अपने दम पर हैं यह हास्यास्पद है।

CM नीतीश कुमार ही सर्वमान्य नेता है :अशोक चौधरी
उन्होंने कहा कि आरसीपी सिंह भविष्य में क्या करेंगे यह पता नहीं हैं लेकिन फिलहाल वह पार्टी में हैं। चूंकि उन्होंने स्वयं ही माना है कि वह प्रधानमंत्री की कृपा से केंद्र में मंत्री बने हैं यह बात सही है। इससे यह साफ हो गया कि बगैर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के कंसेंट के ही वह मंत्री बन गए। मंत्री ने जदयू में गुटबाजी की खबरों को सिरे से नकारते हुए कहा कि पार्टी में कोई गुटबाजी नहीं है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री कुमार ही सर्वमान्य नेता हैं और उनकी कृपा से ही लोग बनते हैं।


Download Android App
Download iOS App



