कौन हैं ताहिर ! जो पीएम मोदी पर हमले का रच रहा था षडयंत्र

Summary :

बिहार पुलिस ने देश के खिलाफ जहरीले मंसूबे पालने वाले लोगों के व्हाटस्एप्प का खुलासा किया था। जिसमें बिहार पुलिस ने राजधानी पटना से एक पाकिस्तानी आतंकी समूह से जुड़े युवा को गिरफ्तार किया था।

बिहार पुलिस ने देश के खिलाफ जहरीले मंसूबे पालने वाले  लोगों के व्हाटस्एप्प का खुलासा किया था। जिसमें बिहार पुलिस ने राजधानी पटना से एक पाकिस्तानी आतंकी समूह से जुड़े युवा को गिरफ्तार किया था। पटना के फुलवारी शरीफ निवासी 26 वर्षीय अहमद दानिश उर्फ ​​ताहिर के भी पाकिस्तान स्थित चरमपंथी समूह तहरीक-ए-लब्बाइक से संबंध पाए गए हैं। 
आपको बता दे कि इनके व्हाटस्एप्प ग्रुप में पाकिस्तान व खाड़ी देशों के लोग भी जुड़े हुए थे, जिसमें देश के खिलाफ भड़काऊ व जहरीली सामग्री का आदान -प्रदान किया जाता था। दानिश एक पाकिस्तानी नागरिक के संपर्क में था। जिसका नाम फैजान बताया जा रहा हैं, व्हाटस्एप्प ग्रुप में देश की आन बान शान तिरंगा व राष्ट्रीय प्रतीकों का अपमान जैसी दुर्गंध साम्रगी को डाला जाता था।  
झारखंड से पीएफआई के सदस्य भी गिरफ्तार 
दूसरी ओर, झारखंड के एक रिटायर पुलिस अधिकारी मोहम्मद जल्लाउद्दीन और स्टूडेंट्स इस्लामिक मूवमेंट ऑफ इंडिया (सिमी) के एक पूर्व सदस्य जो पीएफआई और सोशल डेमोक्रेटिक पार्टी ऑफ इंडिया (एसडीपीआई) का वर्तमान सदस्य भी है, अतहर परवेज को भी इस मामले में गिरफ्तार किया गया था।
 गिरफ्तार दोनों आरोपियों की एटीएस बैंक खातों की जांच कर रही है।  सूत्रों से पता चला हैं कि इन  दोनों के खातों में खाड़ी देशों से पैसा भेजा  गया हैं।  जिनका उपयोग देश में दंगा फैलाने  के लिए किया जाता। मामले की आगे की जांच से पता चला कि परवेज और जलालुद्दीन के पास तीन बैंक खाते थे, जिन पर 14 लाख रुपये, 30 लाख रुपये और 40 लाख रुपये के तीन थोक लेनदेन किए गए थे।

Desk Team