पिछले कुछ समय से अपने विवादित बयानों को लेकर चर्चा में चल रहे जीतन मांझी ने एक बार फिर बिहार में सियासी अटकलों के बाजार को गर्म कर दिया है। इन बदलते राजनीतिक समीकरणों की अटकलों के बीच बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री और हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जीतन राम मांझी के मूड बदलने और पलटी मारने की आशंका जताई जा रही है। ऐसा इसलिए हो रहा है क्योंकि एनडीए का हिस्सा होते हुए मांझी ने विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव का समर्थन किया है।
मांझी ने किया तेजस्वी की बेरोजगारी यात्रा का समर्थन
दरअसल, तेजस्वी यादव 14 जनवरी से बेरोजगारी यात्रा निकालने जा रहे हैं। इसी यात्रा का समर्थन करते हुए जीतन राम मांझी ने कहा कि बिहार में सबसे ज्यादा बेरोजगार है और अगर इस मुद्दे को उठाने के लिए तेजस्वी यादव यात्रा करते हैं तो इस पर सवाल उठाने क्या मतलब है? उन्हें बेरोजगारी का मुद्दा उठाने का और यह यात्रा निकालने का पूरा हक है।
CM नीतीश निकालेंगे समाज सुधार यात्रा
बता दें कि 22 दिसंबर से नीतीश कुमार समाज सुधार यात्रा पर निकल रहे हैं जहां पर वह शराबबंदी को मुख्य मुद्दा बनाकर लोगों को शराब नहीं पीने को लेकर जागरूक करेंगे। इस पर उन्होंने कहा कि जिस तरीके से मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शराबबंदी कानून को लेकर समाज सुधार अभियान शुरू कर रहे हैं, ऐसे में शराबबंदी कानून को लेकर उन्हें ग्राउंड पर रियलिटी नजर आएगी।


Download Android App
Download iOS App



