बिहार में पश्चिमी चंपारण जिले के रामनगर थाना क्षेत्र के चौघरिया गांव में एक विवाहित महिला की गैंगरेप के बाद हत्या कर दी गई। महिला का शव गांव के बाहर एक गन्ने के खेत से अर्ध नग्न अवस्था में बरामद किया गया। पुलिस ने मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है।
रामनगर रेंज के एसडीपीओ सत्यनारायण राम ने कहा, “35 वर्षीय पीड़िता शनिवार को खेत में खेती करने गई थी लेकिन शाम को नहीं लौटी। पड़ोसियों के साथ उसके बच्चे गांव में उसकी तलाश करने लगे। उन्होंने पूरी रात उसकी तलाश की। रविवार की सुबह, उसका शव गांव के बाहर गन्ने के खेत में अर्ध नग्न अवस्था में मिला था।”
दिल्ली : 7 साल की बच्ची के रेप का आरोपी रोहतक से गिरफ्तार
राम ने कहा, “प्रथम दृष्टया, यह सामूहिक दुष्कर्म और गला घोंटकर हत्या का मामला लग रहा है। उसकी गर्दन पर एक निशान दिखाई दे रहा था।” घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने अपराधियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर सड़क जाम कर दिया।
एसडीपीओ राम ने कहा, “हमने इस सिलसिले में हीरामन राम और मोहम्मद कलीमुद्दीन नाम के दो संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। शिकायत मृतका के देवर ने की थी।” मृतका का पति मजदूर है जो काम के सिलसिले में दूसरे राज्य गया हुआ है।


Download Android App
Download iOS App



