आनंद भगत ने तेजस्वी यादव का चांदी का मुकुट पहनाकर किया स्वागत

Summary :

राजद नेता आनंद भगत के दिवंगत पिता अशोक भगत एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी की संयुक्त प्रतिमा का अनावरण तेजस्वी प्रसाद यादव ने करने के बाद अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।

पटना सिटी : प्रदेश राजद नेता आनंद भगत के दिवंगत पिता कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अशोक भगत की प्रथम पुण्यतिथि एवं उनकी पत्नी सुनीता देवी के श्राद्ध के मौके पर ब्रह्मस्थान मेहंदीगंज में दोनों की संयुक्त प्रतिमा का अनावरण नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव ने करने के बाद अपनी श्रद्धासुमन अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। इस मौके पर आनंद भगत ने तेजस्वी यादव का स्वागत चांदी का मुकुट पहनाकर किया।
इस अवसर पर बिहार के कई विधायक, विभिन्न दलों के नेता समाजिक कार्यकर्ता एवं कांग्रेस जन ने पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी व भोज प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर विधायक विजय सम्राट, विधायक मुकेश रौशन,विधायक शक्ति यादव, विधायक रणविजय शाह विधायक राजेंद्र राम, डॉ विश्वनाथ, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार राजन, पप्पू त्रिवेदी ,प्रमोद कुमार सिन्हा, अनिल यादव, नेमधारी मुखिया, बलराम चौधरी,शिव मेहता ,मो जावेद, विनोद यादव, ललन राय, अरुण भगत, दामाद राजेश नारायण, आकाश कुमार, पुत्री आरती नारायण, रीता भगत ,पुत्रवधू एकता भगत ,पोता अनुराग भगत, आदि  मुख्य रूप से थे। 

Desk Team