बिहार महिला कांग्रेस की पूर्व उपाध्यक्षा और बाबू धाम ट्रस्ट की अध्यक्षा कांग्रेस नेत्री मंजूबाला पाठक ने खराब स्वास्थ्य की वजह से एमएलसी का चुनाव नही लड़ने का फैसला लिया। उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला देते हुए चुनाव लड़ने से विनम्रता से मना कर दिया। पश्चिम चंपारण में कांग्रेस ने मंजूबाला पाठक के आग्रह को देखते हुए मोहम्मद अफाक़ अहमद को अपना एमएलसी उम्मीदवार घोषित किया है।
पूरे बिहार में विधान परिषद के चुनाव होने है। महागठबंधन भी अलग हो कर चुनाव लड़ रहा है। राजद ने सौरव कुमार को पश्चिमी चंपारण से उम्मीदवार घोषित किया है। बदलते समीकरणों में मंजूबाला को कांग्रेस का उम्मीदवार बनाया जाना तय था।महिला सशक्तिकरण में मंजूबाला की छवि और नव विकास के उनके मुद्दों ने जिले की सियासत में उनको सबसे अलग बनाया है। कांग्रेस हायिकमान की तरफ़ से मंजूबाला से जब संपर्क किया गया तो उन्होंने खराब स्वास्थ्य का हवाला दिया।
आपको बता दें मंजूबाला पाठक खराब स्वास्थ्य की वजह से फोर्टिस अस्पताल में एडमिट थी। हालांकि वो अब ठीक हैं और उनकी रिकवरी हो रही है। उन्होंने कहा कि चंपारण का विकास होनी चाहिए, व्यक्ति महत्त्व नहीं रखता बल्कि जो भी हो चंपारण के लोगों के प्रति निष्ठावान हो। आपको बता दें पश्चिम चम्पारण की सीट अभी कांग्रेस के पाले में ही थी। राजेश राम ने ये सीट जीती थी।समीकरणों को देखते हुए ये सीट कांग्रेस के पाले में जा सकती है।साथ ही मंजुबाला ने अफाक अहमद को अपना सहयोग और आशीर्वाद दिया।


Download Android App
Download iOS App



