पटना : युवां काग्रेस के पूर्व अध्यक्ष ललन कुमार एंव समाज सेवी सैयद इफ्तेखार अहमद उर्फ पप्पू ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का रोजगार वाला बयान हवा हवाई साबित हुआ प्रधानमंत्री को बताना चाहिए अभी तक कितने लोगो को रोजगार मिला और कौनसा विभाग में । सरकार जुमलेवाजी से नही चलती बल्कि किये चुनावी वादे पर अमल करना चाहिए । देश की जनता इनके सारे कारतूतो को जान चुकि है अब इनके झांसे में नही आने वाले है।
विधानसभा के संपन्न हुए चुनावो में जिस प्रकार छत्तीसगढ, राजस्थान, मध्यप्रदेश,में जनता ने भाजपा को नकारा वहीं हाल लोकसभा के चुनाव में होगी। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बयान को झूठ का पुलिंदा बताते हुए कहा कि यह महज चुनावी वर्ष में युवाओं को भरमाने व बरगलाने का प्रयास है लेकिन देश के युवा भाजपा नेताओं के बात में आने वाले नहीं है और आगामी लोकसभा चुनाव में केंद्र सरकार को सबक सिखाने की ठान ली है।


Download Android App
Download iOS App



