बिहार के सीवान के टाउन थाना क्षेत्र के दक्षिण टोला में शुक्रवार देर रात राष्ट्रीय जनता दल के पूर्व सांसद मोहम्मद शहाबुद्दीन के भतीजे युसूफ की गोली मारकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है युसूफ को काफी करीब से गोली मारी गई। गोली उसके सीने में लगी। जिसके बाद उन्हें अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
SC ने हाईकोर्ट के फैसले पर लगाई मोहर : शहाबुद्दीन को उम्र कैद की सजा बरकरार
वही, युसुफ की हत्या की खबर मिलते ही शहर व प्रतापपुर से सैकड़ों की संख्या में उसके समर्थक अस्पताल पहुंच गए। इस दौरान उग्र लोग वहाँ हंगामा करने लगे। बाद में टाऊन थाना, मुफस्सिल थाना व सराय ओपी की पुलिस ने अस्पताल पहुंच कर मामले को नियंत्रित किया।
इसके अलावा घटनास्थल पर काफी संख्या में पुलिसबलों को तैनात कर दिया गया है। हालांकि हत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल सका है। वहीं घटना के बाद शहर का माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया है।


Download Android App
Download iOS App




