पटना, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि महागठबंधन सरकार का भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की पोल खुल गई है। सिन्हा ने कहा कि विकास मॉडल को त्यागकर कर महागठबंधन सरकार ने विनाश मॉडल को अंगीकार कर लिया है। परिणाम स्वरूप राज्य में अपहरण, भ्रष्टाचार,लूट एवं हत्या एक संगठित उद्योग का रूप ले रहा है। हद तो तब हो गई जब कुख्यात अपराधियों को जेल से मुक्त करने की कवायद में बक्सर जेल में बंद एक कैदी जिसकी मृत्यु नवंबर 2022 में जेल में इलाज क्रम में हो गई, का नाम सूची में शामिल है। यह कृत्य दर्शाता है कि राज्य के पदाधिकारीगण बिना होमवर्क सरकार के मौखिक आदेश को कागजी रूप में कार्यान्वित करते हैं। सिन्हा ने कहा की तथाकथित विपक्षी एकता की मुहिम में लगे मुख्यमंत्री को अब यह भी स्पष्ट करना चाहिए कि क्या वे देश में भी अपराधियों को जेल से मुक्त करने का मॉडल लेकर ही चुनाव प्रचार में जाएंगे। एक तरफ महात्मा गांधी के सिद्धांतों की दुहाई देते हैं तो दूसरी तरफ सिद्धांत के बिना राजनीति कर अपने स्वार्थ और अहंकार को सींच रहे हैं। सिन्हा ने कहा कि देश के विपक्षी नेताओं के समक्ष भी अब प्रश्न आ गया है कि क्या वे नीतीश कुमार के अपराधियों को जेल से मुक्त कराने के मॉडल पर सहमत हैं? राज्य एवं देश की जनता को इस मॉडल का जवाब चाहिए।बिहार लोकतंत्र की जननी है। जब यहां की जनता ने कांग्रेस के भ्रष्टाचार एवं वंशवाद को खत्म कर दिया तो बड़े भाई एवं छोटे भाई का भी यही हश्र होने वाला है।
भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की खुली पोल- विजय कुमार सिन्हा
Summary :
पटना, बिहार विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष विजय कुमार सिन्हा ने कहा है कि महागठबंधन सरकार का भ्रष्टाचार और अपराध पर जीरो टॉलरेंस की पोल खुल गई है।


Download Android App
Download iOS App



