ये हैं Bollywood जगत की 7 जीजा-साली की बेस्ट जोड़ी,जिनसे आप हैं बेखबर - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

ये हैं Bollywood जगत की 7 जीजा-साली की बेस्ट जोड़ी,जिनसे आप हैं बेखबर

Bollywood में रिश्तेदारों की कमी नहीं है और आपको बता दें की फिल्मी सितारे भी अपने सगे सम्बन्धियों को इस इंडस्ट्री में जमाने के लिए काफी मेहनत करते नजर आते है।

Bollywood में रिश्तेदारों की कमी नहीं है और आपको बता दें की फिल्मी सितारे भी अपने सगे सम्बन्धियों को इस इंडस्ट्री में जमाने के लिए काफी मेहनत करते नजर आते है। आपने Bollywood के भाईयों की जोड़ी और बहनों की जोड़ी के बारे में काफी सुना होगा, पति-पत्नी का रिश्ता भी सुना होगा लेकिन कौन किसका साला है कौन किसकी साली है इस बारे में लोगों को बहुत कम जानकारी है। ऐसे में बात करेंगे बॉलीवुड की उन 7 जीजा साली की जोड़ी की जिन्हें देख आपको विश्वास ही नहीं होगा।

hgh bollywood logo 1

1.अक्षय कुमार और रिंकी खन्ना

अक्षय कुमार की साली हैं रिंकी खन्ना, रिंकी अक्षय कुमार की वाइफ ट्विंकल खन्ना की बहन हैं।

twinkle akshay aarav rinke

2.आदित्य चोपड़ा और काजोल

काजोल रिश्ते में प्रोड्यूसर आदित्य चोपड़ा की साली लगती हैं। दरअसल काजोल, आदित्य की वाइफ रानी मुखर्जी की कजिन बहन है। रानी और काजोल के पिता यानी राम मुखर्जी और शोमू मुखर्जी सगे भाई हैं।

news2 1421301271

3.शक्ति कपूर और पद्मिनी कोल्हापुरे

Bollywood के मशहूर अभिनेता शक्ति कपूर की बीवी सुप्रसिद्ध अभिनेत्री पद्मिनी कोल्हापुरे की बहन है। इस रिश्ते पद्मिनी शक्ति कपूर की साली है। तो क्या आप इस मामले में शक्ति कपूर को लकी मानते है

shakti kapoor and padmini kolhapure at the play 14277

4.सैफ अली खान और करिश्मा कपूर

करिश्मा कपूर सैफ अली खान की साली लगती हैं। बता दें कि करिश्मा सैफ की वाइफ करीना कपूर की बड़ी बहन हैं।

karisma kapoor saif ali khan kareena kapoor khan 1

5.अजय देवगन और रानी मुखर्जी

रानी मुखर्जी और अजय देवगन का रिश्ता भी जीजा-साली है। अजय, काजोल के हसबैंड है और रानी रिश्ते में काजोल की कजिन बहन लगती हैं। बता दें कि दोनों ने यानी राम मुखर्जी और शोमू मुखर्जी सगे भाई हैं।

Ajay Devgn and Rani Mukerji

6.रणधीर कपूर  और साधना

गुजरे जमाने की एक्ट्रेस साधना अब इस दुनिया में नहीं है रिश्ते में रणधीर कपूर की साली लगती हैं। दरअसल, साधना रणधीर की वाइफ बबिता की कजिन सिस्टर हैं। साधना और बबिता के पिता सगे भाई थे।

06 93

7.राज कुंद्रा और शमिता शेट्टी

Bollywood की मशहूर अभिनेत्री शिल्पा शेट्टी राज कुंद्रा की पत्नी है, और शिल्पा शेट्टी की बहन शमिता शेट्टी भी अभिनेत्री है, इस मामले में राज कुंद्रा जी भी काफी लकी है।

Screenshot 1 45

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

3 × 3 =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।