निधन से पहले इस बात से परेशान थे एक्टर Mukul Dev, सामने आया चौंकाने वाला सच

Summary :

मुकुल देव के निधन के पीछे का दर्दनाक सच

बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता मुकुल देव का निधन फिल्म इंडस्ट्री के लिए बड़ा सदमा बना। उनके निधन से पहले वे डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझ रहे थे। उनके करीबी विंदू दारा सिंह ने बताया कि मुकुल अपनी मां के निधन के बाद से गहरे सदमे में थे और शराब व गुटखे की लत में पड़ गए थे।

बॉलीवुड एक्टर मुकुल देव, जिन्हें ‘सन ऑफ सरदार’ और ‘जय हो’ जैसी फिल्मों में उनके दमदार अभिनय के लिए जाना जाता है, अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनके निधन की खबर ने पूरी फिल्म इंडस्ट्री को झकझोर कर रख दिया है। फैंस से लेकर सेलेब्रिटीज तक हर कोई उन्हें नम आंखों से याद कर रहा है। हालांकि, मुकुल के निधन के बाद जो बातें सामने आई हैं, वे और भी ज्यादा चौंकाने वाली हैं। बताया जा रहा है कि एक्टर पिछले कुछ समय से न सिर्फ डिप्रेशन और अकेलेपन से जूझ रहे थे, बल्कि उनकी लाइफस्टाइल में भी कई बदलाव देखने को मिले।

Mukul Dev

अकेलापन बना दुख का कारण

‘सन ऑफ सरदार’ के को-एक्टर विंदू दारा सिंह ने मीडिया से बातचीत में मुकुल देव से जुड़ी कुछ जरूरी बातें शेयर कीं। उन्होंने बताया कि पिछले करीब 8-10 दिनों से मुकुल की तबीयत ठीक नहीं थी। वे अपनी सेहत का बिल्कुल भी ध्यान नहीं रख रहे थे। विंदू के मुताबिक, मुकुल अपनी मां के निधन के बाद से गहरे सदमे में थे और इस वजह से वे काफी अकेले हो गए थे।

Mukul Dev

फोन उठाना किया बंद

विंदू ने बताया कि वे ‘सन ऑफ सरदार 2’ के फोटोशूट की तैयारियों में थे और मुकुल का इंतजार कर रहे थे, लेकिन अभिनेता ने फोन उठाना बंद कर दिया था। ये उनके व्यवहार में अचानक आया बदलाव था, जो उनकी मेन्टल हेल्थ को साफ दिखा रहा है।

Mukul DevJanhvi Kapoor- Sidharth Malhotra स्टारर फिल्म Param Sundari का आउट हुआ First Look

शराब और गुटखे की लत

विंदू दारा सिंह ने यह भी खुलासा किया कि मुकुल को कोई गंभीर बीमारी नहीं थी, लेकिन वे धीरे-धीरे गुटखा और शराब की लत में पड़ गए थे। उनका वजन भी काफी बढ़ गया था और वे खुद को लोगों से काट चुके थे। बताया जा रहा है कि उनकी एक बेटी भी है, लेकिन वह उनके साथ नहीं रहती थी, जिससे उनका अकेलापन और बढ़ गया था।

Mukul Dev

माता-पिता के निधन से टूटे

मुकुल देव अपने माता-पिता के बहुत करीब थे। उनके निधन के बाद से मुकुल ने खुद को दुनिया से धीरे-धीरे अलग करना शुरू कर दिया था। नतीजतन, वे गुमनाम जिंदगी जीने लगे थे और किसी से भी ज्यादा बातचीत नहीं करते थे। बीते दिन दिल्ली में शाम 5 बजे दिल्ली के निजामुद्दीन पश्चिम स्थित दयानंद मुक्तिधाम में मुकुल देव का अंतिम संस्कार किया गया। फैंस और फिल्म इंडस्ट्री से जुड़ी हस्तियां उन्हें अंतिम विदाई देने पहुंची। मुकुल देव के निधन से इंडस्ट्री में कलाकार बेहद दुखी हैं।

Yashika Jandwani