Janhvi Kapoor- Sidharth Malhotra स्टारर फिल्म Param Sundari का आउट हुआ First Look

Summary :

जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी ने टीजर में मचाया धमाल

जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला टीजर सिनेमाघरों में रिलीज होते ही फैंस द्वारा इंटरनेट पर वायरल हो गया। सिद्धार्थ के शर्टलेस लुक और जान्हवी की ट्रेडिशनल साड़ी में एंट्री ने दर्शकों को रोमांचित कर दिया। दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस में उत्साह है और उनकी कैमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

राजकुमार राव और वामिका गब्बी की फिल्म ‘भूल चूक माफ़’ 23 मई को जैसे ही सिनेमाघरों में पहुंची, दर्शकों को एक और बड़ा सरप्राइज मिला। फिल्म के साथ जान्हवी कपूर और सिद्धार्थ मल्होत्रा की आने वाली फिल्म ‘परम सुंदरी’ का पहला टीजर भी बड़े पर्दे पर दिखाया गया। लेकिन इससे पहले कि मेकर्स सोशल मीडिया पर इसे ऑफिशियल तौर पर रिलीज करते, फैंस ने थिएटर से टीजर रिकॉर्ड करके इंटरनेट पर वायरल कर दिया।

Param Sundari

सिद्धार्थ मल्होत्रा शर्टलेस लुक

टीजर की शुरुआत होती है सिद्धार्थ मल्होत्रा के शर्टलेस लुक से, जिसमें उनके एब्स और दमदार अंदाज ने थिएटर में मौजूद दर्शकों को एक्साइटेड कर दिया। इसके बाद जान्हवी कपूर की एंट्री होती है, जो ट्रेडिशनल साड़ी में बेहद खूबसूरत नजर आती हैं। फैंस ने थिएटर में तालियों और सीटियों से उनकेटीज़र को खूब पसंद किया।

Param Sundari

जान्हवी-सिद्धार्थ की जोड़ी

फिल्म को डायरेक्ट कर रहे हैं तुषार जलोटा और इसे प्रोड्यूस किया है दिनेश विजान की मैडॉक फिल्म्स ने। यह पहली बार है जब जान्हवी और सिद्धार्थ एक साथ किसी फिल्म में नजर आएंगे। टीजर में दोनों की जोड़ी को देखकर फैंस काफी एक्साइटेड हैं और उनकी कैमिस्ट्री की खूब तारीफ हो रही है।

Cannes 2025: क्लोजिंग सेरेमनी में Alia Bhatt का दिखा Glamorous अवतार, साड़ी में बिखेरा जलवा

‘परम सुंदरी’ की कहानी

फिल्म की कहानी एक उत्तर-दक्षिण भारतीय कपल के प्यार पर आधारित है। यानी दो अलग-अलग संस्कृति और बैकग्राउंड के किरदारों की रोमांटिक कहानी दिखाई जाएगी। फिल्म के लोकेशंस बेहद खूबसूरत हैं और इसकी सिनेमेटोग्राफी भी लाजवाब लग रही है। टीजर में बैकग्राउंड म्यूजिक सोनू निगम की आवाज में है, जिसने टीजर को और भी खास बना दिया। म्यूजिक सुनकर लग रहा है कि फिल्म का साउंडट्रैक भी दिल जीतने वाला होगा।

Param Sundari

2 करोड़ की कमाई

फिल्म 25 जुलाई को होगी रिलीज। ‘परम सुंदरी’ को 25 जुलाई 2025 को सिनेमाघरों में रिलीज किया जाएगा। टीजर ने पहले ही फिल्म को लेकर जबरदस्त बज़ बना दिया है। ‘भूल चूक माफ़’ की रिलीज से जुड़ा विवाद वहीं दूसरी तरफ, जिस फिल्म के साथ ये टीजर रिलीज हुआ यानी ‘भूल चूक माफ़’ उसे पहले 9 मई को रिलीज होना था, लेकिन भारत-पाक तनाव की वजह से इसकी रिलीज टाल दी गई थी। बाद में 23 मई को इसे थिएटर में लाया गया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, फिल्म ने पहले दिन करीब 2 करोड़ रुपये की कमाई की।

Yashika Jandwani