अक्षय कुमार ने ‘हेरा फेरी 3’ से परेश रावल के बाहर होने पर कहा कि किसी कलाकार को अपशब्द कहना ठीक नहीं है। उन्होंने परेश को अपना करीबी बताते हुए कहा कि मामला कोर्ट में सुलझाया जाएगा। अक्षय ने इस पर ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन कानूनी प्रक्रिया की पुष्टि की।
‘हाउसफुल 5’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में जहां फिल्म की टीम ने कॉमेडी और एंटरटेनमेंट से भरी अपनी अपकमिंग फिल्म को प्रमोट किया, वहीं इस मौके पर एक्टरअक्षय कुमार ने एक अहम मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। दरअसल, इवेंट के दौरान एक पत्रकार ने उनसे फिल्म ‘हेरा फेरी 3’ से एक्टर परेश रावल के बाहर होने को लेकर सवाल किया, जिस पर अक्षय कुमार ने पहली बार रियेक्ट किया है और अपने स्टेटमेंट दिया है।
क्या बोले अक्षय कुमार
जब अक्षय से पूछा गया कि फैंस सोशल मीडिया पर परेश रावल को लेकर निराशा जता रहे हैं और कुछ उन्हें अपशब्द भी कह रहे हैं, तो उन्होंने बिना किसी झिझक के इस तरह की भाषा की आलोचना की। उन्होंने साफ शब्दों में कहा, “मैं सबसे पहले यह कहना चाहूंगा कि किसी भी कलाकार के लिए ‘मूर्ख’ जैसे शब्दों का प्रयोग करना ठीक नहीं है। मैं इसका समर्थन नहीं करता।”
“मेरे बेहद करीबी हैं”
अक्षय कुमार ने आगे कहा, “मैं परेश रावल के साथ पिछले 30-35 सालों से काम करता आ रहा हूं। हम अच्छे दोस्त हैं और उन्होंने हमेशा बेहतरीन अभिनय किया है। वो मेरे बेहद करीबी हैं और मैं उनके लिए बहुत सम्मान रखता हूं।”
“इसे कोर्ट में सुलझाया जाएगा”
हालांकि, अक्षय कुमार ने इस मुद्दे पर ज्यादा खुलासा नहीं किया, लेकिन उन्होंने यह जरूर साफ कर दिया कि मामला गंभीर है और इसकी कानूनी प्रक्रिया चल रही है। उन्होंने कहा, “यह एक गंभीर मामला है और इसे कोर्ट में सुलझाया जाएगा। मुझे नहीं लगता कि इस मंच पर इस बारे में अधिक बात करना सही होगा।”

मानहानि का मामला दर्ज
‘हेरा फेरी 3’ को लेकर काफी समय से चर्चा बनी हुई है। परेश रावल के इस फिल्म से अलग होने की खबर ने फैंस को चौंका दिया था। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभिनेता अक्षय कुमार की लीगल टीम ने परेश रावल पर मानहानि का मामला भी दर्ज कराया है। हालांकि, इस पर भी अक्षय ने कोई सीधा जवाब देने से इनकार कर दिया और मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए चुप्पी बनाए रखी।
Jo log value rakhte hain, woh value dete bhi hain. #AkshayKumar pic.twitter.com/ccmHK9Vhlb
— Nitish (@Nitishvkma) May 27, 2025
फैसले का इंतज़ार
इस मामले में इतना तो साफ है कि अक्षय कुमार जहां एक ओर अपनी फिल्मों में व्यस्त हैं, वहीं दूसरी ओर अपने पुराने साथियों के लिए सम्मान और समर्थन दिखाने में भी पीछे नहीं हैं। अब देखना होगा कि कोर्ट में यह मामला किस दिशा में जाता है और ‘हेरा फेरी 3’ की कास्टिंग को लेकर आगे क्या फैसला लिया जाता है।


Download Android App
Download iOS App





