Anita Hassanandani Birthday Special: 'नागिन' बनकर छाई टीवी की ये हसीना, 40 की उम्र में बनी थी मां Anita Hassanandani Birthday Special: This TV Beauty Became Famous As 'Naagin', Became A Mother At The Age Of 40

Anita Hassanandani Birthday Special: ‘नागिन’ बनकर छाई टीवी की ये हसीना, 40 की उम्र में बनी थी मां

अनीता हसनंदानी का नाम उन एक्ट्रेस की लिस्ट में शुमार है जिन्होंने छोटे पर्दे से लेकर बड़े पर्दे तक अपनी अदाओं के जलवे बिखेरे हैं एक्ट्रेस का जन्म 14 अप्रैल 1981 को मुंबई में हुआ था। इन्होंने अपनी एक्टिंग से लोगों को दीवाना बनाया है। बता दें इन दिनों अनीता स्क्रीन्स से दूर हैं लेकिन सोशल मीडिया के जरिए वो फैंस से जुड़ी रहती हैं।

  • अनीता हसनंदानी ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है, इनका अफेयर बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ भी रहा
  • 40 साल की उम्र में मां बनी ये एक्ट्रेस आज अपना 43वां जन्मदिन मना रही 

image 2817452

फेमस एक्ट्रेस अनीता हसनंदानी ने टीवी से लेकर फिल्मों तक में काम किया है। एक्ट्रेस की लव लाइफ भी इतनी अच्छी नहीं रही, बता दें इनका अफेयर बिग बॉस के कंटेस्टेंट के साथ भी रहा। एक्ट्रेस को 2 बार प्यार हुआ था, सबसे पहले अनीता का दिल ‘बिग बॉस’ के कंटेस्टेंट रहे एजाज खान पर आया था। दोनों एक दूसरे को बेहद प्यार करते थे पर अचानक दोनों का रिश्ता टूट गया। इसके बाद एक्ट्रेस को दूसरा प्यार मिलने में समय लगा। प्यार में अनीता ने अपने से 6 साल छोटे रोहित रेड्डी को दिल दे बैठीं थी। दोनों की पहली मुलाकात एक जिम में हुई थी। उस समय रोहित को पता नहीं था कि अनीता टीवी सीरियल और फिल्में करती हैं। जब उन्हें पता चला तो वह काफी खुश हुए और दोनों ने साल 2013 में शादी कर ली।

‘नागिन’ से लेकर इन शोज में नजर आईं अनीता

एकता कपूर के सीरियल में नागिन बनी अनीता हसनंदानी इस करैक्टर से एक्ट्रेस को खूब सुर्खियां मिली। इसके अलावा इन शोज में नज़र आ चुकी हैं एक्ट्रेस। साल 1998 में अनीता ने शो ‘इधर उधर’ से अपना करियर शुरू किया था। इस शो में वह अनुष्का के किरदार में दिखी थीं। फिर उन्होंने साल 2000 में शो ‘हरे कांच की चूड़ियां’ में नजर आईं। इसके बाद वह ‘कभी सौतन कभी सहेली’, ‘काव्यांजलि’, ‘क्योंकि सास भी कभी बहू थी’, ‘कसम से’ जैसे कई शोज में नजर आईं। लेकिन उन्हें टीवी सीरियल ‘ये है मोहब्बतें’ में शगुन के किरदार से घर घर में पहचान मिली। अनीता बॉलीवुड में भी अपनी किस्मत आजमा चुकी हैं

image 5035502

40 साल की उम्र में बनी थी मां

अनीता ने साल 2013 में बिजनेसमैन रोहित रेड्डी संग सात फेरे लिए थे। शादी के बाद अनीता हसनंदानी ने लेट प्रेग्नेंसी को प्राथमिकती दी। वो 40 साल की उम्र में मां बनी थीं। 9 फरवरी, 2021 को उन्होंने अपने पहले बच्चे को जन्म दिया था, जिसका नाम आरव रखा है। फिलहाल मां बनने के बाद से एक्ट्रेस एकिटंग से दूर हैं। हालांकि एक्ट्रेस सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहती हैं। वो अक्सर अपनी सिजलिंग तस्वीरों से भी काफी चर्चा में रहती हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

11 − six =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।