Operation Sindoor पर बॉलीवुड एकजुट: जम्मू के लोगों के लिए दुआएं, सेना को सम्मान

Summary :

भारत-पाक तनाव पर बॉलीवुड का भावुक संदेश

भारत-पाकिस्तान के बीच ऑपरेशन सिंदूर के बाद तनाव बढ़ रहा है। सीमा पर हमले और मिसाइल हमलों की खबरों से जम्मू में हालात तनावपूर्ण हैं। बॉलीवुड सेलेब्स सोशल मीडिया पर चिंता व्यक्त कर रहे हैं।

‘ऑपरेशन सिंदूर’ के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव लगातार बढ़ता जा रहा है। सीमा पर पाकिस्तान की ओर से हमले और मिसाइल हमलों की खबरें सामने आ रही हैं। जम्मू में खासकर सीमा से सटे इलाकों में हालात बेहद तनावपूर्ण हैं। सोशल मीडिया पर इसको लेकर कई वीडियो सामने आ रहे हैं, जिससे आम जनता के साथ-साथ सेलेब्स भी चिंतित हैं।

अनुपम खेर का भावुक संदेश

अभिनेता अनुपम खेर ने ट्विटर (अब एक्स) पर एक वीडियो साझा करते हुए लिखा, “जम्मू से मेरे एक भाई सुनील खेर ने ये वीडियो भेजा है। मैंने तुरंत उन्हें फोन किया, परिवार और उनकी कुशलता के बारे में पूछा। वो हंसते हुए और गर्व के साथ बोले, ‘भैया! हम भारत में हैं। हम हिंदुस्तानी हैं। हमारी सुरक्षा भारतीय सेना और माता वैष्णो देवी कर रही हैं। आप चिंता मत करो। वैसे भी कोई भी मिसाइल हम जमीन पर नहीं लगने दे रहे हैं।’ जय माता की, भारत माता की जय।”

Operation Sindoor

समय रैना ने की शांति की प्रार्थना

स्टैंडअप कॉमेडियन समय रैना ने भी जम्मू के लोगों के लिए इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा की। उन्होंने लिखा, “जम्मू में रहने वाले लोगों के साथ मेरी प्रार्थनाएं हैं। हम लोग शांति से सोइए और भारतीय सेना पर भरोसा रखिए, जय हिंद।”

Operation sindoor

कंगना रनौत का हौसला बढ़ाने वाला संदेश

बॉलीवुड एक्ट्रेस कंगना रनौत ने भी जम्मू के हालात पर प्रतिक्रिया दी। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी में लिखा, “जम्मू टारगेट पर है। भारतीय एयर डिफेंस ने पाकिस्तानी ड्रोन को नष्ट कर दिया है। जम्मू वालों आप मजबूत बने रहिए।”

Operation Sindoor

श्रद्धा कपूर ने सेना को किया सलाम

एक्ट्रेस श्रद्धा कपूर ने भारतीय सेना के साहस को सलाम करते हुए इंस्टाग्राम पर लिखा, “हमें अपने रक्षकों पर गर्व है। जय हिंद।” उनके इस पोस्ट को फैन्स ने खूब सराहा।

Operation Sindoor के बाद Anupam Kher ने देशवासियों को दी ये महत्वपूर्ण सलाह, कहा-सर्तक रहेOperation sindoor

फातिमा सना शेख ने किया पोस्ट री-शेयर

फातिमा सना शेख ने जम्मू के छात्रों को लेकर एक जानकारीपूर्ण पोस्ट री-शेयर की, जिसमें उन्हें सुरक्षित रहने और प्रशासन से संपर्क करने की सलाह दी गई है।

इन सभी सेलेब्रिटीज की प्रतिक्रियाएं यह दिखाती हैं कि जब देश पर संकट आता है, तो फिल्म और कला जगत भी पीछे नहीं रहता। सोशल मीडिया के ज़रिए इन हस्तियों ने न सिर्फ लोगों का हौसला बढ़ाया, बल्कि सेना के प्रति सम्मान भी जाहिर किया।

Tamanna Choudhary