Gauahar Khan ने पहली बार खुलकर अपने मिसकैरिज पर की बात, बोली: 9 हफ्ते में मेरा बच्चा…

Summary :

पहली प्रेग्नेंसी में हुई दुखद घटना का खुलासा

गौहर खान ने अपने यूट्यूब व्लॉग में पहली बार मिसकैरिज की दर्दनाक कहानी साझा की। उन्होंने बताया कि बेटे जेहान के जन्म से पहले उनका मिसकैरिज हुआ था, जिसने उन्हें अंदर से तोड़ दिया। नौवें हफ्ते में बच्चे के न बच पाने की खबर से वह टूट गईं और इस दर्द को व्यक्त करना मुश्किल था।

बॉलीवुड एक्ट्रेस गौहर खान ने हाल ही में अपने यूट्यूब व्लॉग के ज़रिए अपनी ज़िंदगी के एक बेहद पर्सनल और इमोशनल एक्सपीरियंस को शेयर किया है। आमतौर पर अपनी लाइफ को प्राइवेट रखने वाली गौहर ने पहली बार अपने मिसकैरिज की कहानी सबके सामने रखी। उन्होंने बताया कि बेटे जेहान के जन्म से पहले उनका एक मिसकैरिज हुआ था, जिसने उन्हें अंदर से पूरी तरह तोड़ दिया था।

Gauahar Khan

व्लॉग में रोने लगी एक्ट्रेस

गौहर खान ने व्लॉग में बताया कि यह हादसा उस वक्त हुआ जब उनकी पहली प्रेग्नेंसी का नौवां हफ्ता चल रहा था। उन्होंने कहा कि जब उन्हें यह खबर मिली कि उनका बच्चा अब इस दुनिया में नहीं आ सकेगा, तो वह टूट गई थीं और इस दर्द को शब्दों में बयां करना उनके लिए बेहद मुश्किल था। बता दें, इस इमोशनल पल को शेयर करते वक्त गौहर खुद को रोक नहीं पाईं और व्लॉग में ही रोने लगीं।

Gauahar Khan

“बच्चा नहीं बच पाया”

गौहर ने कहा, “एक बात है जो मैंने आज तक किसी से शेयर नहीं की। मैं ये बात बहुत हिम्मत करके कह रही हूं। जेहान को जन्म देने से पहले मेरा मिसकैरिज हुआ था। उस दर्द को शब्दों में बयां करना नामुमकिन है।” उन्होंने बताया कि जब वह पहली बार प्रेग्नेंट हुई थीं तो पूरा परिवार बहुत खुश था। उनके पति जैद दरबार और वह खुद भी एक नए जीवन की शुरुआत को लेकर बेहद एक्साइटेड थे। लेकिन जब प्रेगनेंसी का नौवां हफ्ता चल रहा था, तब डॉक्टरों ने उन्हें बताया कि उनका बच्चा नहीं बच पाया है। गौहर ने कहा कि उस वक्त यह खबर उनके लिए किसी सदमे से कम नहीं थी और उन्होंने खुद को बहुत मुश्किल से संभाला।

Gauahar Khan

जेहान के आने से लौटी खुशियां

इसके बाद साल 2023 में गौहर और जैद ने अपने पहले बेटे जेहान का स्वागत किया। गौहर ने बताया कि यह प्रेग्नेंसी उन्होंने नेचुरली कंसीव की थी और जेहान को उन्होंने खुदा की रहमत बताया। उन्होंने कहा, “मैं जेहान को अल्लाह का तौफा मानती हूं।” जेहान के जन्म के बाद गौहर ने फिर से खुशियों भरी जिंदगी की ओर कदम बढ़ाया।

Gauahar KhanPrince-Yuvika के घर हुई चोरी, नौकरानी ने चुराया कीमती सामान और हो गई फरार!

कब हुई थी शादी

बता दें, गौहर खान और जैद दरबार ने दिसंबर 2020 में शादी की थी। जैद म्यूजिक डायरेक्टर इस्माइल दरबार के बेटे हैं और एक सोशल मीडिया इंफ्लूएंसर भी हैं। दोनों की जोड़ी सोशल मीडिया पर काफी पॉपुलर है और फैंस उन्हें खूब पसंद करते हैं।

Gauahar Khan

एक बार फिर बनेंगी मां

अब गौहर और जैद एक बार फिर से पेरेंट्स बनने के लिए तैयार हैं। हाल ही में गौहर ने सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें साझा कर यह खुशखबरी दी थी कि वह दूसरी बार मां बनने वाली हैं। फैंस भी इस खबर से बेहद खुश हैं और उन्हें ढेरों शुभकामनाएं दे रहे हैं। गौहर की यह इमोशनल कहानी ना सिर्फ उनके फैंस को उनके और करीब ले आई है, बल्कि यह भी दिखाती है कि सेलेब्रिटी होने के बावजूद उनकी जिंदगी में भी आम लोगों की तरह ही सुख और दुख से दोनों हैं।

Yashika Jandwani