हादसे का शिकार हो गई मलाइका, अस्पताल में भर्ती - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

हादसे का शिकार हो गई मलाइका, अस्पताल में भर्ती

हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली बॉलीवुड़ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सड़क दुर्घटना का शिकार हो गई हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है।

हमेशा चर्चा में बनी रहने वाली बॉलीवुड़ एक्ट्रेस मलाइका अरोड़ा सड़क दुर्घटना का शिकार हो  गई हैं। उनकी कार का एक्सीडेंट हो गया है। एक्सप्रेसवे पर खोपोली में तीन गाड़ियों की टक्कर में उन्हें मामूली चोटें आई हैं। पुलिस के  एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि  मलाइका को इलाज के लिए नवी मुंबई के अपोलो अस्पताल ले जाया गया। पुलिस अभी इस घटना की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में एफआईआर दर्ज की जाएगी। शनिवार की दोपहर को मलाइका एक फैशन इवेंट में हिस्सा लेने के लिए गई थीं। 
1648921707 capture
रविवार की दोपहर बाद अस्पताल से होगी डिस्चार्ज 
खोपोली पुलिस ने बताया कि मॉडल को हल्की चोटें लगी हैं। एक्सीडेंट के बाद उन्हें इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया। अभी तक अभिनेत्री की ओर से कोई बयान नहीं आया है। मलाइका के करीबी ने बताया कि उन्हें कुछ टांके लगे हैं। वह रविवार की दोपहर तक डिस्चार्ज हो जाएंगी।
Malaika Arora Car Met With A Accident Admitted In Hospital | Malaika Arora  Accident: सड़क हादसे में घायल हुईं मलाइका अरोड़ा, अस्पताल में चल रहा है इलाज
निजी जिंदगी को लेकर चर्चा में बनी रहती हैं मलाइका अरोड़ा
मलाइका बॉलीवुड का जाना-पहचाना चेहरा हैं। फिल्मों में उन्होंने कई आइटम नंबर दिए हैं। इसके अलावा वह टीवी शोज जज करती दिखती हैं। फैशन डीवा कही जाने वालीं मलाइका अपने जिम लुक से लेकर एयरपोर्ट लुक तक के लिए मशहूर हैं।मलाइका की निजी जिंदगी की बात करें तो 48 वर्षीय अभिनेत्री अर्जुन कपूर को डेट कर रही हैं। दोनों लंबे समय से रिलेशनशिप में हैं। पूर्व पति अरबाज खान से उनका एक बेटा अरहान खान है। बेटे की कस्टडी मलाइका के पास है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

8 − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।