एक्ट्रेस नोरा फतेही पेरिस फैशन वीक में कमबैक को लेकर बेहद उत्साहित हैं। वह फरेल विलियम्स के लुई वुइटन मेन्स स्प्रिंग-समर 2026 कलेक्शन का हिस्सा बनने जा रही हैं। नोरा ने फैंस को इसकी जानकारी सोशल मीडिया के जरिए दी।
इंस्टाग्राम के स्टोरीज सेक्शन पर नोरा ने एक वीडियो शेयर किया, जिसमें वह कहती नजर आईं, “हम फिटिंग और लुई वुइटन के लिए जा रहे हैं। हम इस बार भी पिछले साल की तरह धमाल मचाएंगे। आप तैयार हैं ना?”
पिछले साल पेरिस फैशन वीक में नोरा ने व्हाइट बॉडीकॉन ड्रेस और स्टाइलिश ट्रेंच कोट में सबका ध्यान खींचा था। इसके अलावा, उन्होंने अमेरिकन म्यूजिक अवॉर्ड्स में टॉम फोर्ड के कस्टम लुक और वैनिटी फेयर ऑस्कर आफ्टर पार्टी में ऑस्कर डे ला रेंटा की ड्रेस में शिरकत की थी, जिसमें उनका स्टाइलिश और खूबसूरत लुक छा गया था।
View this post on Instagram
फैशन वर्ल्ड में इंटरनेशनल स्टेज पर अपनी पहचान बनाने के साथ-साथ नोरा अपने प्रोजेक्ट्स से भी सुर्खियां बटोर रही हैं। हाल ही में उनका जेसन डेरुलो के साथ गाना ‘स्नेक’ रिलीज हुआ, जिसे 130 मिलियन से ज्यादा व्यूज मिल चुके हैं।
वहीं, नोरा ने नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज ‘द रॉयल्स’ में बीते जमाने की मशहूर अभिनेत्री जीनत अमान के साथ स्क्रीन शेयर की। इस सीरीज में नोरा फतेही और जीनत अमान के साथ ईशान खट्टर, भूमि पेडनेकर और साक्षी तंवर भी अहम किरदारों में हैं।
View this post on Instagram
नोरा ने जीनत अमान से मुलाकात को अपने लिए बेहद खास पल बताया था। उन्होंने इंस्टाग्राम पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए लिखा, “जीनत अमान से मिलना मेरे लिए बहुत खास था। उनके साथ बातचीत का मौका मिलना शानदार अनुभव रहा। वह पोलाइट और शानदार हैं। उन्होंने मेरे करियर की तारीफ की, जिससे मैं हैरान रह गई। उनके शब्द मेरे लिए हमेशा यादगार रहेंगे।”


Download Android App
Download iOS App



