Exclusive: Genz जनरेशन के बर्ताव पर Sudhanshu Pandey ने सामने रखें अपने विचार, कहा “मुझे यही उम्मीद… “

Summary :

टीवी और फिल्म जगत के जाने-माने एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने अपने शानदार अभिनय, शांत स्वभाव और बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चाहे वह ‘अनुपमा’ में वनराज शाह का किरदार हो या फिर पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’। वहीं हाल ही में Punjabkesari.com ने सुधांशु पांडे से खास बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने अपने करियर के साथ-साथ, ज़िंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव से उन्होंने जो अनुभव हासिल किए, उन पर खुलकर बात की। इसके साथ ही सुधांशु पांडे ने द ट्रेटर्स को लेकर अपना एक्सपीरियंस और Genz जनरेशन के बर्ताव को लेकर भी…

sudhanshu pandey

टीवी और फिल्म जगत के जाने-माने एक्टर सुधांशु पांडे (Sudhanshu Pandey) ने अपने शानदार अभिनय, शांत स्वभाव और बेहतरीन किरदारों से दर्शकों के दिलों में खास जगह बनाई है। चाहे वह ‘अनुपमा’ में वनराज शाह का किरदार हो या फिर पॉपुलर रियलिटी शो ‘द ट्रेटर्स’। वहीं हाल ही में Punjabkesari.com ने सुधांशु पांडे से खास बातचीत की। इस दौरान एक्टर ने अपने करियर के साथ-साथ, ज़िंदगी के तमाम उतार-चढ़ाव से उन्होंने जो अनुभव हासिल किए, उन पर खुलकर बात की। इसके साथ ही सुधांशु पांडे ने द ट्रेटर्स को लेकर अपना एक्सपीरियंस और Genz जनरेशन के बर्ताव को लेकर भी अपने विचार साझा किए।

Question: आप जितने भी किरदार निभा चुके हैं, उनमें से कौन से किरदार से आपको सबसे ज्यादा सीखने को मिला?

Answer: देखिए, ऐसा कोई एक किरदार नहीं है जिसने मेरी पर्सनल लाइफ को बदल दिया हो, लेकिन हां, मेरी पर्सनल लाइफ के अनुभवों ने मेरी एक्टिंग को डेप्थ जरूर मिली है। जब आप ज़िंदगी में उतार-चढ़ाव देखते हैं, तब वो मट्युरिटी आपके किरदारों में झलकती है।

Question: आपने कहा कि आपकी जिंदगी में गलत फैसले भी काफी रहे, तो कोई ऐसा फैसला जिसे लेकर आपको अफसोस हुआ हो?

Answer: नहीं, मैं कभी भी किसी गलत फैसले को लेकर रिग्रेट नहीं करता। मुझे लगता है वो सब जरूरी था। हर गलती ने मुझे सिखाया है और वही अनुभव आज मुझे बैलेंस्ड इंसान और बेहतर कलाकार बनाते हैं। यही वजह है कि सक्सेस आपको नहीं सिखाती , फेलियर ही आपको सिखाता है।

Question: द ट्रेटर्स के बाद आपने सोशल मीडिया के जरिए आवाज उठाई की Genz और इन्फ्लुएंसर सीनियर एक्टर्स का सम्मान नहीं कर रहे, जिसमें आपने अपूर्वा का भी नाम लिया। उस पर कहना चाहेंगे आप?

Answer: मुझे जो बोलना था वैसे तो मैंने अपने लाइफ में बोल दिया था। मुझे बस ये लगता है, जो Genz और यंग जनरेशन है अगर उन्हें कही पर कोई कांसेप्ट समझ नहीं आ रहा है तो ये मेरी पर्सनल रिस्पांसिबिलिटी है कि मैं उसको क्लैरिफी करूं। जब मैंने इस बात कोल लेकर आवाज उठाई तो कुछ लोगों को समझ आया और उन्होंने सपोर्ट भी किया। लेकिन कुछ लोगों ने उस बर्ताव को जस्टिफाई भी किया, जो कि होना ही था। बस मुझे यही उम्मीद है आगे से अगर कोई भी ऐसा कुछ करता है तो वो एक बार जरूर सोचेगा।

sudhanshu pandey

Question: नसीरुद्दीन शाह ने कहा कि इंडस्ट्री में मेहनत करने वाले ग्राउंड लेवल वर्कर्स को वो सम्मान और उतना मेहनताना नहीं मिलता, जिसके वह हकदार है। क्या आप इससे सहमत हैं?

Answer: मैं नसीर साहब का बहुत सम्मान करता हूं लेकिन मैं इस बात से सहमत नहीं हूं। इंडस्ट्री में अब सबकी सैलरी में सुधार हुआ है। पहले की तुलना में स्पॉट बॉयज, लाइटमैन सबका पे बढ़ा है। हां, इंश्योरेंस और सिक्योरिटी जैसी चीजों पर काम होना चाहिए, लेकिन कहना कि ग्राउंड लेवल वर्कर्स को कुछ नहीं मिल रहा, वो ठीक नहीं है।

Question: आजकल आप काफी धार्मिक और आध्यात्मिक दिखते हैं। क्या ये कोई नया पहलू है?

Answer: नहीं, मैं कई सालों से पूजा-पाठ करता आ रहा हूं। तिलक लगाना मेरे लिए एक आत्मिक जुड़ाव है। मैं हमेशा से महाकाल का भक्त रहा हूं और चाहता हूं कि मैं वेद और शास्त्रों का गहराई से अध्ययन करूं।

sudhanshu pandey

Question: रियलिटी शो ‘The Traitors’ में नजर आना आपके लिए कितना अलग अनुभव रहा?

Answer: यह एक बहुत यूनिक शो है। इसमें अलग-अलग प्रोफेशनल्स को लेकर एक साइकोलॉजिकल गेम तैयार किया गया था। मुझे कॉन्सेप्ट बहुत पसंद आया और मैं इसमें अपने रियल सेल्फ के साथ शामिल हुआ। लोगों ने मेरे शांत और ऑब्जरवेंट स्वभाव को काफी पसंद किया।

Question: बच्चों ने जब आपको एक रॉकस्टार लुक में देखा तो क्या रिएक्शन था?

Answer: वो थोड़ा चौंक गए थे क्योंकि वो मुझे उस अवतार में देखकर सरप्राइज़ हो गए। लेकिन उन्हें पसंद आया और वो हँस भी पड़े थे।

sudhanshu pandey

Question: आपकी लाइफ की सबसे बड़ी सीख क्या रही?

Answer: मेरी ज़िंदगी ने ही मुझे सबसे ज़्यादा सिखाया है। हर मोड़ पर, हर अनुभव से कुछ ना कुछ मिला है। मैं कहूंगा कि इंसान को हमेशा ओपन माइंड रखना चाहिए क्योंकि ज़िंदगी हर दिन कुछ नया सिखाती है।

ये भी पढ़ें: बॉलीवुड एक्टर Ali Fazal नेपोटिज्म को लेकर तोड़ी चुप्पी, बोले: “गलत बर्ताव होता…”

Yashika Jandwani