बॉलीवुड के इस खतरनाक विलेन की बिंदास बीवी को देखकर हो जाओगे हैरान - Latest News In Hindi, Breaking News In Hindi, ताजा ख़बरें, Daily News In Hindi

बॉलीवुड के इस खतरनाक विलेन की बिंदास बीवी को देखकर हो जाओगे हैरान

NULL

यदि हम बात करे बॉलीवुड की फिल्मों की तो आप यह बात बखूबी जानते होंगे कि बॉलीवुड की फिल्म बिना खलनायक के अधूरी है। बॉलीवुड फिल्मों की कहानी की सफलता में जितना बड़ा हाथ नायक का होता है उतना ही एक खुखार विलन का भी।Danny Danangpa

बॉलीवुड की फिल्मों में खलनायको के बिना फिल्म की कल्पना भी नहीं कि जा सकती है। वहीं बात कि जाए ब्लॉकबस्टर फिल्म घातक में खतरनाक विलेन कातिया का किरदार निभाने वाले इस अभिनेता को तो आप सभी लोग जानते होंगे।Danny Danangpa

इस अभिनेता का असली नाम डैनी डेंजोंगपा है लेकिन इन्होंने घातक फिल्म में शानदार अभिनय किया था जिसके बाद लोग इन्हें कातिया के नाम से ही जाने लगे थे।

Danny Danangpaबॉलीवुड फिल्म घातक साल 1996 में रिलीज हुई थी और इस फिल्म के निर्देशक राजकुमार संतोषी थे । जिन्होंने बॉलीवुड में घायल, दामिनी, अंदाज अपना-अपना, बरसात, खाकी, फटा पोस्टर निकला हीरो और अजब प्रेम की गजब कहानी जैसी सुपरहिट फिल्मों को निर्देशित किया है।

Danny Danangpaआपको बता दें कि यह फिल्म सनी देओल और डैनी डेंजोंगपा के कैरियर की सबसे सफल फिल्मों में से एक थी। इस फिल्म की लीड एक्ट्रेस मीनाक्षी शेषाद्री थी।

 

Danny Danangpaडैनी डेंजोंगपा के भारत में करोड़ों प्रशंसक है लेकिन उनकी बेहद खूबसूरत बीवी के बारे में काफी कम लोग जानते होंगे। आज हम आपको उनकी खूबसूरत पत्नी के बारे में बताएंगे और उनकी कुछ तस्वीरें भी दिखाएंगे। इस खतरनायक विलनों के रूप में जाने वाले डैनी डेंजोंगपा की पत्नी का नाम गावा है जोकि सिक्किम की भूतपूर्व राजकुमारी है।Danny Danangpa

डैनी जितना प्यार अपनी एक्टिंग से करते हैं उतना ही प्यार वह अपने परिवार से भी करते हैं। इन दोनों के दो बच्चे हैं जिनमें एक लड़का और एक लड़की है। डैनी के बेटे का नाम रिनजिंग डेंजोंगपा है और बेटी का नाम पेमा डेंजोंगपा है।

अन्य विशेष खबरों के लिए पढ़िये की पंजाब केसरी अन्य रिपोर्ट

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − four =

पंजाब केसरी एक हिंदी भाषा का समाचार पत्र है जो भारत में पंजाब, हरियाणा, राजस्थान, हिमाचल प्रदेश और दिल्ली के कई केंद्रों से प्रकाशित होता है।