इसरो समेत भारत के सभी लोगों का सपना उस समय हकीकत में बदल गया, जब भारत के चंद्रयान-3 ने चांद के दक्षिणी ध्रुव पर सॉफ्ट लैंडिंग की। और इस पल के बाद भारत दुनिया का पहला देश बन गया, जिसने इस मुकाम को हासिल किया है। आज पूरी दुनिया की नजरें भारत पर हैं। हर क्षेत्र में अब भारत का डंका बज रहा है, चाहें वो फिल्मी दुनिया हो या चाँद की सतह को चूमना। आज हम आपको इस खबर में उन भारतीय सेलिब्रिटीज के बारे में बताएँगे, जिनका पहले से ही चाँद पर कब्ज़ा है।
सुशांत सिंह राजपूत
इस लिस्ट में सबसे पहले नाम आता है दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत का। उनके बारे में कहा जाता है कि सुशांत को बचपन से ही अंतरिक्ष और तारों से जुड़ी सभी चीजों से काफी लगाव था। अपने लगाव और दिलचप्सी के कारण उन्होंने साल 2018 में चाँद के ऊपर एक टुकड़ा खरीदा था जिसे Mare Muscoviense या the ‘Sea of Muscovy भी कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक, चांद पर जमीन खरीदने के लिए उन्हें 200 करोड़ रुपए खर्च करने पड़े। सुशांत को चांद से इतना प्यार था कि उनके पास Meade 14″ LX600 नाम का टेलिस्कोप था, जिसकी कीमत 55 लाख रुपये थी। जिससे उन्हें चांद पर अपनी जमीन पर नजर रखने में मदद मिलती थी।
शाहरुख खान
इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर नाम आता है शाहरुख खान का। बॉलीवुड के किंग खान के पास भी चांद पर जमीन है। बता दें कि 2009 में शाहरुख ने खुलासा किया कि ऑस्ट्रेलिया की एक महिला हर साल उनके जन्मदिन पर उनके लिए थोड़ी जमीन खरीदती थी। और तब से सुपरस्टार को कई एकड़ जमीन उपहार में दी गई है। शाहरुख के पास जो इलाका है उसे ‘सी ऑफ ट्रैंक्विलिटी’ कहा जाता है। रिपोर्ट के मुताबिक चाँद पर शाहरुख की 1 एकड़ जमीन की कीमत लगभग 37.50 अमेरिकी डॉलर है।
प्रियंका चाहर चौधरी और अंकित गुप्ता
इस सूची में तीसरे नंबर पर नाम आता है बिग बॉस 16 फेम प्रियंका चाहर चौधरी और उनके दोस्त अंकित गुप्ता का। उनका रिश्ता रियलिटी शो बिग बॉस 16 में काफी चमका था। बता दे कि बिग बॉस के घर से बाहर आने के बाद, उनके एक फैन ने उन्हें चंद्रमा पर जमीन का एक टुकड़ा गिफ्ट में दिया था। साथ ही आपको बता दे अब दोनों चंद्रमा पर एक एकड़ जमीन के मालिक हैं।