अपने जमाने के सुपरस्टार सुनील शेट्टी एक जबरदस्त एक्शन हीरो माने जाते हैं। भारत के अर्नोल्ड के रूप में जाने जाने वाले सुनील शेट्टीने बॉलीवुड में लगभग 110 फिल्मों मेंं काम किया है। जबकि इस समय वह फिल्म इंडस्ट्री से दूरी बना चुके हैं। आपको बता दें कि सुनील शेट्टी न केवल एक बेहतरीन अभिनेता है बल्कि एक सफल व्ययसाय भी चलाते हैं।
जानकारी के लिए बता दें कि सुनील शेट्टी होटल मैनेजमेंट में डिग्री हासिल करने वाले मुंबई के पॉश इलाके में एच 20 नाम से बार और रेस्टोरेंट चलाते हैं। इंग्लिश फिल्म ‘डोंट स्टॉप ड्रीमिंग’ में काम कर चुके सुनील शेट्टी का न केवल मुंबई में बल्कि दक्षिण भारत में भी रेस्टोरेंट हैं।
इसके अलावा उनका अपना बुटीक भी है। उनकी कंपनियों की लिस्ट यही खत्म नहीं हो जाती है। वह पॉपकॉर्न एंटरटेनमेंट नाम से प्रोडक्शन हाउस भी चलाते हैं। ‘बलवान’ फिल्म से डेब्यू करने वाले सुनील शेट्टी के अफेयर के बारे में बहुत ही कम लोगों ने सुना होगा ।
गोपी किशन, भाई, टक्कर, सपूत और हेरा फेरी जैसी कमाल की फिल्में देने वाले सुनील 90 के दशक में काफी पॉपुलर एक्टर माने जाते थे। उस समय सुनील काफी स्टाइलिश माने जाते थे, उन्होंने काफी एक्शन फिल्में भी की है।
डायरेक्टर्स की माने तो सुनील को देखकर ही दूसरे एक्टर भी खुद को फिट रखने की कोशिश करने लगे। बॉलीवुड में वैसे तो कई एक्टर और एक्ट्रेस की लव अफेयर्स की खबरें सामने आ चुकी है। लेकिन एक अभिनेत्री इनसे बहुत ही प्यार करती थी। उस अभिनेत्री का नाम है सोनाली बेंद्रे।एक्ट्रेस सोनाली बेंद्रे को सुनील शेट्टी पर क्रश था।
टक्कर (1995), सपूत (1996), कहर (1997) जैसी फिल्मों में सुनील शेट्टी के साथ रोमांस कर चुकीं सोनाली रियल लाइफ में भी उन्हें चाहने लगी थी। सुनील शेट्टी की प्यार की कहानी 1995 में शुरू हुई थी। सुनील उस समय शादीशुदा थे और यही वजह थी कि सोनाली उनसे अपनी दिल की बात नहीं कह पा रही थी।
उस समय यह दोनों एक साथ कई फिल्मों में काम कर रहे थे सोनाल सुनली शेट्टी के प्यार में काफी दीवानी होने लगी थी। लेकिन सुनील इस सब से दूर भागने की कोशिश कर रहे थे क्योंकि सुनील पहले से ही शादीशुदा थे और अपनी बीवी और परिवार को वह धोखा नहीं देता चाहते थे।