पिछले दिनों बीच सड़क पर पर सेल्फी लेने के चक्कर में वरुण धवन को मुंबई पुलिस की तरफ से चलान भरना पड़ा।
हालांकि उन्होंने एक समझदारी भरा कदम भी उठाया है। मुंबई पुलिस की फटकार सुनने के बाद वह कार चलाना छोड़कर साइकिल से मुंबई घूमने निकले हैं।
दरअसल, वरुण ने हाल ही में अपनी एक फोटो ट्विटर पर अपलोड की है, जिसमें वो सलमान खान की बीइंग ह्यूमन वाली साइकिल पर सवार हैं। इस तस्वीर के साथ वरुण ने कैप्शन लिखा है मेरी नई बीइंग ह्यूमन साइकिल। मुंबई घूमने का ये सबसे अच्छा जरिया है। ये आपको फिट रखती है। द्य