सालों की दूरी के बाद फिर साथ दिखेंगे SRK और Rohit Shetty ?

Summary :

SRK और Rohit shetty की जोड़ी फिर से बड़े पर्दे पर?

चेन्नई एक्सप्रेस की सफलता के बाद शाहरुख खान और रोहित शेट्टी की जोड़ी ने दिलवाले में काम किया, लेकिन फिल्म असफल रही। इसके बाद दोनों के बीच मतभेद की अफवाहें थीं। अब फैंस को उम्मीद है कि दोनों फिर से साथ काम करेंगे।

बॉलीवुड की कुछ जोड़ियां हमेशा याद की जाती हैं, और शाहरुख खान व रोहित शेट्टी की जोड़ी उन्हीं में से एक है। जब दोनों ने साथ मिलकर साल 2013 में चेन्नई एक्सप्रेस जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्म दी, तो फैंस को लगा कि ये जोड़ी लंबे समय तक साथ धमाल मचाएगी। फिल्म ने न सिर्फ बॉक्स ऑफिस पर शानदार कमाई की, बल्कि दर्शकों के दिलों में भी एक खास जगह बना ली। लेकिन जब साल 2015 में दिलवाले आई और उम्मीद के मुताबिक प्रदर्शन नहीं कर पाई, तो अफवाहों का बाजार गर्म हो गया कि शाहरुख और रोहित के बीच मतभेद हो गए हैं।

Rohit shetty

रोहित शेट्टी ने तोड़ी चुप्पी

हाल ही में रोहित शेट्टी ने फिल्म समीक्षक कोमल नाहटा के पॉडकास्ट में इन अफवाहों पर विराम लगाते हुए कहा, “हमारे बीच कभी कोई झगड़ा नहीं हुआ।” उन्होंने साफ किया कि दिलवाले के बाद दोनों ने सिर्फ अपने-अपने प्रोडक्शन हाउस और अलग प्रोजेक्ट्स पर ध्यान देना शुरू किया था। यह फैसला पूरी तरह प्रोफेशनल था।

‘दिलवाले’ की असफलता का असर

हालांकि दिलवाले भारत में उतनी सफल नहीं रही, लेकिन अंतरराष्ट्रीय बाजारों में फिल्म ने अच्छा प्रदर्शन किया। रोहित शेट्टी का कहना था कि दोनों ने यह तय किया कि अब वे खुद के बैनर तले फिल्में बनाएंगे, ताकि अगर किसी प्रोजेक्ट में नुकसान हो भी, तो उसका असर सिर्फ उनके ऊपर हो।

SRK-Rohit

अब क्या फिर साथ काम करेंगे?

रोहित शेट्टी और शाहरुख खान की मौजूदा फिल्मों की बात करें तो रोहित मुंबई पुलिस कमिश्नर राकेश मारिया की बायोपिक पर काम कर रहे हैं, जबकि शाहरुख अपनी बेटी सुहाना खान के साथ फिल्म किंग में नजर आएंगे। रोहित के हालिया बयान से उम्मीद की किरण जरूर जगी है कि आने वाले समय में दोनों फिर से साथ कोई बड़ा प्रोजेक्ट कर सकते हैं। चेन्नई एक्सप्रेस जैसी सुपरहिट फिल्म के बाद अगर यह जोड़ी फिर से साथ आती है, तो बॉक्स ऑफिस पर इतिहास दोहराया जा सकता है।

Box Office Breakdown: Monday को क्यों फेल हुईं बड़ी फिल्में?

बॉलीवुड की ये जोड़ी फिर से साथ आएगी या नहीं, यह तो वक्त ही बताएगा। लेकिन एक बात तय है—शाहरुख और रोहित दोनों अपने-अपने क्षेत्रों में बेहतरीन हैं, और अगर ये फिर साथ आए, तो फैंस को एक और यादगार फिल्म मिलने की पूरी उम्मीद है।

Tamanna Choudhary