मुंबई, 27 जनवरी (आईएएनएस)। भोजपुरी सिनेमा की जानी-मानी अभिनेत्री रानी चटर्जी अपने अभिनय के साथ-साथ फिटनेस पर भी खास ध्यान देती हैं। वह अक्सर जिम वर्कआउट वीडियो पोस्ट करती रहती हैं। इस बीच, अभिनेत्री ने जिम में पसीना बहाते हुए एक वीडियो पोस्ट किया।
अभिनेत्री अपनी फिटनेस को लेकर काफी एक्टिव रहती हैं। वे अपने काम के साथ रोजाना एक्सरसाइज जरूर करती हैं और साथ ही हेल्दी डाइट भी लेती हैं।
रानी ने इंस्टाग्राम पर एक वीडियो पोस्ट किया, जिसमें वे जिम में एक्सरसाइज कर रही हैं।
अभिनेत्री ने पोस्ट कर लिखा, “अपने आपको सुधार रही हूं।”
रानी की यह पोस्ट फैंस को काफी पसंद आ रही है। कई लोग उनकी फिटनेस को देखकर हैरान हैं, तो कोई उनकी तारीफ कर रहा है। वहीं, अभिनेत्री की फिल्में और उनकी फिटनेस जर्नी लोगों को प्रभावित करती है। वे न केवल बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से लोगों को इंस्पायर करती हैं, बल्कि असल जिंदगी में भी सोशल मीडिया पर लोगों को एक्सरसाइज के जरिए मोटिवेट करती रहती हैं।
रानी की फिल्में और उनकी फिटनेस जर्नी लोगों के लिए मिसाल बनी हुई हैं। वे न केवल बड़े पर्दे पर अपनी एक्टिंग से प्रभावित करती हैं, बल्कि रियल लाइफ में भी मोटिवेशन देती हैं।
एक समय था, जब वह काफी मोटी थीं। वजन कम करने के लिए उन्होंने खुद पर ध्यान देना शुरू किया और जिम में जमकर पसीना बहाया। आज उनका बेली फैट पूरी तरह गायब हो चुका है। वहीं, उनके चेहरे की रंगत पहले से काफी बदल गई है। अब उनका चेहरा पहले से ज्यादा ग्लो करता है।
रानी के कई सारे प्रोजेक्ट रिलीज होने के लिए लाइन पर हैं, और कुछ रिलीज हो चुके हैं। अभी हाल ही में उनकी फिल्म ‘परिणय सूत्र’ रिलीज हुई थी, जिसे दर्शकों से काफी प्यार मिला था।
–आईएएनएस
एनएस/एबीएम
(This content is sourced from a syndicated feed and is published as received. Punjab Kesari assumes no responsibility or liability for its accuracy, completeness, or content.)


Download Android App
Download iOS App



