बॉलीवुड की 10 ऐसी दुल्हन जिन्होंने अपने वेडिंग लुक से जीता सभी का दिल, देखें लिस्ट

Summary :

वैसे आलिया भट्ट इकलौती ऐसी अभिनेत्री नहीं जिन्‍होंने अपनी साड़ी से लोगों की अटेंशन ली हो। आलिया से पहले कैटरीना कैफ,अनुष्‍का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के शादी के जोड़े ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

हर साल की तरह इस साल भी बॉलीवुड गालियारों में शादी की धूम देखने को मिल रही है। एक के बाद एक कपल शादी के बंधन में बंध रहे हैं। बीते गुरूवार को बॉलीवुड का पॉवर कपल रणबीर कपूर और आलिया भट्ट ने शादी रचाई है। इस कपल की शादी की चर्चा हर तरफ हो रही है। आलिया भट्ट ने भले ही अपनी शादी में बेहद सिंपल लुक कैरी किया हो बावजूद इसके 
हर किसी की निगाहें एक्ट्रेस की साड़ी पर टिक गई है।
जी हां जहां आजकल ज्‍यादातर दुल्‍हन हटकर लहंगा चुनना पसंद करती है तो वहीं आलिया भट्ट ने अपनी डिजाइनर साड़ी से सभी का दिल जीत लिया। आलिया ने अपनी शादी में अवयारी और गोल्‍ड कलर की सब्‍यसाची द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। कुलमिलाकर आलिया अपने इस वेडिंग लुक से सभी का ध्‍यान अपनी तरफ अकर्षित करने में कमायब रही। 
वैसे आलिया भट्ट इकलौती ऐसी अभिनेत्री नहीं जिन्‍होंने अपनी साड़ी से लोगों की अटेंशन ली हो। आलिया से  पहले  कैटरीना कैफ,अनुष्‍का शर्मा, प्रियंका चोपड़ा और दीपिका पादुकोण के शादी के जोड़े ने जमकर सुर्खियां बटोरी थी। तो चालिए आज हम आपको बताएंगे बॉलीवुड की उन 10 अभिनेत्रियों के नाम जिन्‍होंने अपने शादी आउटफिट से लुटी वाहवाही। 
1.आलिया भट्ट
काफी लंबे इंतजार के बाद आखिरकार आलिया भट्ट और रणबीर कपूर 14 अप्रैल 2022 को शादी के बंधन में बंध गए हैं। दोनों की शादी की कई तस्वीरें सोशल मीडिया पर छाई हुई हैं। इसके अलावा अपनी शादी की कुछ तस्वीरों को आलिया भट्ट ने खुद अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम हैंडल पर पोस्ट किया है।  इन फोटोज में आलिया किसी राजकुमारी से कम नहीं लग रही हैं। उन्होंने सब्यासाची द्वारा डिजाइन की हुई साड़ी पहनी थी। वहीं उन्होंने मिनिमल मेकअप लुक और हैवी ट्रेडिशनल ज्वैलरी को चुना। वैसे ये कहना बिलकुल गलत नहीं होगा कि आलिया भट्ट के वेडिंग लुक ने सबका दिल जीत लिया।  
2.कैटरीना कैफ 
कैटरीना कैफ ने अपने पति विक्की कौशल संग पिछले साल 9 दिसंबर को सात फेरे लिए थे।  इस कपल ने भी अपनी शादी को बिलकुल सीक्रेट रखा था। कपल राजस्थान के रॉयल होटल सिक्स सेंस फोर्ट बरवारा, सवाई माधोपुर में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी शादी में कैटरीना कैफ बेहद खूबसूरत नजर आईं। उन्होंने सब्यासाची द्वारा डिजाइन किया हुआ सुर्ख लाल लहंगा पहना था। 
खास बात, कैटरीना ने अपनी शादी में सिर पर पल्लू रखकर सभी तक ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया। डिजाइनर सब्यसाची मुखर्जी के ब्रांड के आधिकारिक इंस्टाग्राम पेज के मुताबिक  कैटरीना के घूंघट को सोने में इलेक्ट्रोप्लेटेड हाथ से पीटा चांदी में हस्तनिर्मित किरण के साथ कस्टम-ट्रिम किया गया था। इसके अलावा एक्ट्रेस द्वारा पहना गया लाल लहंगा हाथ से बुने हुए मटका सिल्क से बना था, जिसमें महीन टीला वर्क और मखमल में सावधानीपूर्वक कढ़ाई वाले रिवाइवल जरदोजी बॉर्डर थे।
3.दीपिका पादुकोण

बॉलीवुड चर्चित जोड़ा दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह ने 14 नवंबर 2018 कि थी। इस कपल ने डेस्टिनेशन वेडिंग को चुना। बॉलीवुड का ये पावर कपल साथ में बेहद प्यारा दिखा। एक्ट्रेस अपने कोंकणी शादी समारोह में मंत्रमुग्ध दिख रही थी। कोंकणी थीम वाली शादी के लिए दीपिका ने एक सोने और लाल कांजीवरम साड़ी पहनी थी, इसे सब्यसाची रेशम के दुपट्टे के साथ जोड़ा।

वहीं एक्ट्रेस का आनंद कारज (सिख विवाह समारोह) लुक भी बेहद कमाल का रहा था। कढ़ाई वाले घूंघट और गोटा पट्टी वर्क के साथ पूरा लाल लहंगा उन पर बहुत प्यारा लग रहा था। वहीं एक स्पेशल चीज जिसने सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित किया वह था उनकी चुन्नी पर लिखा हुआ ‘सदा सौभाग्यवती भव’।
4.अनुष्का शर्मा
भारत में दो सुपर सेलिब्रिटीज की लव स्टोरी से लेकर शादी खूब चर्चा में रही। यह जोड़ा कोई और नहीं बल्कि अनुष्का शर्मा और विराट कोहली की है। इस कपल ने  11 दिसंबर, 2017 को  इटली में गुपचुप शादी रचाई थी। ऐसे में गुलाबी पेस्टल ब्राइडल लहंगे का चलन शुरू करने वाली अनुष्का ने अपनी शादी के लिए सब्यसाची के क्रिएशन को चुना और इसके चारों तरफ फूलों बने हुए थे। अनुष्का शर्मा के वेडिंग लुक ने हम सभी का दिल चुरा लिया था। 
5. प्रियंका चोपड़ा

गलोबल स्टार प्रियंका चोपड़ा और निक जोनास 2 दिसंबर 2018 को जोधपुर के उम्मेद भवन पैलेस में सात फेरे लिए थे। इस कपल ने दो तरिके से शादी रचाई थी। अपने वेडिंग लुक से प्रियंका भी सभी का ध्यान अपनी तरफ आकर्षित करने में कामयाब रही। एक्ट्रेस अपनी राल्फ लॉरेन गाउन से लेकर एक पारंपरिक लाल सब्यसाची लहंगे तक के विभिन्न आउटफिट में किसी अप्सरा की परी से कम नहीं लग रही थी।
6.सोनम कपूर 


बॉलीवुड फैशनिस्टा सोनम कपूर ने करीब चार साल  से ज्यादा डेट करने के बाद बिजनेसमैन आनंद आहूजा से  8 मई, 2018 को शादी कर ली। सोनम अपनी शादी में लाल और गोल्डन रंग के लहंगे और हैवी एथनिक ज्वैलरी में बेहद खूबसूरत लग रही थीं।

7.बिपाशा बसु

बिपाशा बसु ने अभिनेता करण सिंह ग्रोवर से 30 अप्रैल 2016 को बंगाली परंपराओं से शादी  की थी। एक्ट्रेस ने लाल सब्यसाची लहंगा पहना था, जो हमेशा की तरह आकर्षक लग रहा था। बिपाशा ने भारी ब्राइडल मेकअप लुक के लिए चुना, जिसमें पूरी तरह से खींचा हुआ।  
8.दीया मिर्जा 



दीया मिर्जा ने अपने व्यवसायी वैभव रेखी संग 15 फरवरी 2021 को शादी रचाई थी।  हमेशा की तरह खूबसूरत दीया मिर्जा ने अपनी शादी के ऑउटफिट ने सभी का ध्यान अपनी तरफ खींचा। दीया ने रॉ मैंगो की लाल बनारसी साड़ी पहनकर यूनिक फैशन को सबसे आगे लाई जिसे उन्होंने एक सिंपल लाल दुपट्टे के साथ जोड़ा गया था।
9.मौनी रॉय 
टीवी जगत की मशहूर अभिनेत्री मौनी रॉय इसी साल 27 जनवरी 2022 को गोवा में दुबई के उद्यमी सूरज नांबियार के साथ शादी रचाई है। मलयाली और बंगाली परंपराओं में भव्य हल्दी और मेहंदी समारोहों के साथ मौनी लाल सब्यसाची लहंगे और  हीरे के गहनों में बेहद खूबसूरत लग रही थी।
10. यामी गौतम

यामी गौतम ने पिछले साल 4 जून 2021 को हिमाचल प्रदेश में फिल्म निर्माता आदित्य धर संग गुपचुप शादी की। यामी गौतम ने शादी में अपनी मां की 33 साल पुरानी पारंपरिक रेशम की साड़ी पहन रखी थी। जिसमें एक्ट्रेस बेहद खूसबूरत नजर आ रही थी। वहीं यामी के वीडिंग लुक ने भी जमकर सुर्खियां बटोरी थी।

Desk Team