‘120 Bahadur’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, जाने ओपनिंग डे कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

Summary :

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 120 Bahadur को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन तक में खूब चर्चा हो रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है, जिसके बाद फिल्म 120 बहादुर की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म 120 Bahadur पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई। Farhan Akhtar New Movie “120 बहादुर” ने पहले दिन बॉक्स…

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: बॉलीवुड एक्टर फरहान अख्तर इन दिनों अपनी हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 120 Bahadur को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। फरहान अख्तर की इस फिल्म को लेकर सोशल मीडिया से लेकर बी-टाउन तक में खूब चर्चा हो रही है। फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर ने बॉक्स ऑफिस पर अपना पहला दिन पूरा कर लिया है, जिसके बाद फिल्म 120 बहादुर की कलेक्शन रिपोर्ट सामने आ रही है। फिल्म 120 Bahadur पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर खास कमाई नहीं कर पाई। Farhan Akhtar New Movie “120 बहादुर” ने पहले दिन बॉक्स ऑफिस पर इतने करोड़ रुपये कमाए हैं।

120 Bahadur Box Office Collection Day 1: जाने ओपनिंग डे कितना रहा फिल्म का कलेक्शन?

120 Bahadur Box Office Collection Day 1
120 Bahadur Box Office Collection Day 1( Source: Social Media)

सैकनिल्क के अनुसार, फरहान अख्तर की 120 Bahadur ने अपने पहले दिन 2.35 करोड़ रुपये कमाए। मस्ती 4 ने इसे थोड़ा पीछे छोड़ दिया, जबकि दे दे प्यार दे 2 ने भी इसी रेंज में कमाई की, लेकिन रिलीज के दूसरे हफ्ते में। दोनों रिलीज़ की तुलना में, अजय देवगन, आर. माधवन और रकुल प्रीत सिंह की दे दे प्यार दे 2 ने बॉक्स ऑफिस पर बेहतर ओपनिंग की थी। फिल्म ने पहले ही दिन 8 करोड़ रुपये से ज़्यादा कमाए थे। अभी के हालात को देखते हुए, अगर दे दे प्यार दे 2 इस हफ़्ते बॉक्स ऑफिस पर रिलीज़ हुई दोनों फिल्मों से बेहतर परफॉर्म करती है तो इसमें कोई हैरानी की बात नहीं होगी।

Film 120 Bahadur Budget: कितना है फिल्म का बजट

120 Bahadur Box Office Collection Day 1
120 Bahadur Box Office Collection Day 1( Source: Social Media)

एक्टर फरहान अख्तर की फिल्म 120 Bahadur के लिए मेकर्स ने लगभग 85 करोड़ रुपये खर्च किए हैं। पहले दिन की कमाई देखने के बाद ये लग रहा है कि फरहान अख्तर की फिल्म 120 बहादुर शायद ही अपने बजट का पैसा निकाल पाए। इस फिल्म में फरहान अख्तर के साथ राशि खन्ना भी अहम रोल में नजर आ रही हैं। फिल्म में फरहान खुद मेजर शैतान सिंह बने हैं, जो 1962 की इंडो-चाइना वॉर में रेजांग ला की लड़ाई लड़ते हुए शहीद हो गए थे।

Also Read: बड़े पर्दे के बाद इस ओटीटी पर धमाल मचाएगी Rashmika Mandanna की फिल्म The Girlfriend, जाने कब और कहाँ देखें?

Anjali Dahiya

अंजलि दहिया पिछले 3 वर्षों से एक पैशनेट लाइफस्टाइल और बॉलीवुड कंटेंट राइटर हैं, जिनकी बीट लाइफस्टाइल, बॉलीवुड, ज्वेलरी, और फैशन है। वे सेलिब्रिटी न्यूज़, फिल्म फ़ीचर्स, फ़ैशन, वेलनेस और पॉप कल्चर से जुड़ी कहानियों में भी माहिर है, जो एंटरटेनमेंट को रोज़मर्रा की ज़िंदगी से जोड़ती हैं। दिल्ली विश्वविद्यालय से बैचलर ऑफ कम्यूनिकेशन व कुरुक्षेत्र यूनिवर्सिटी से पोस्ट ग्रेजुएट का डिप्लोमा की पढ़ाई की है।