रजनीकांत और अक्षय कुमार की ‘2.0’ ने बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन की ताबड़तोड़ कमाई

Summary :

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की सबसे चर्चित फिल्म 2.0 गुरुवार को देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म 2.0 का दर्शको को काफी

सुपरस्टार रजनीकांत और अक्षय कुमार की सबसे चर्चित फिल्म 2.0 गुरुवार को देशभर के सभी सिनेमाघरों में रिलीज हुई है। फिल्म 2.0 का दर्शको को काफी लंबे समय से इंतजार था और यही वजह है कि गुरुवार की सुबह 4 बजे से ही सिनेमाघरों के बाहर दर्शकों की काफी अच्छी खासी भिड़ लगी हुई थी।

यदि बात करे इस फिल्म के हिंदी वर्जन की पहले दिन की कमाई की तो फिल्म समीक्षक रमेश बाला के अनुसार फिल्म 2.0 ने हिंदी भाषा में पहले ही दिन 25 करोड़ की कमाई करने में सफल साबित हुई है। जो एक बेहद बड़ा आंकड़ा माना जा रहा है।

फिल्म ‘2.0’ दर्शकों को आई बेहद पसंद

 फिल्म दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। जहां उत्तर भारत में अक्षय कुमार का क्रेज देखा जा रहा है। तो दक्षिण भारत में रजनीकांत के लिए दर्शक क्रेजी हो चुके हैं। 600 करोड़ के बजट पर बनी इस फिल्म को पॉजिटिव वर्ड ऑफ माउथ का भी काफी फायदा मिल रहा है।

 

ट्रेड एक्सपर्ट्स के मुताबिक, मूवी का फर्स्ट डे कलेक्शन 100 करोड़ रुपये रहने का अनुमान है। इसके साथ ही यह फिल्म भारत में ”ठग्स आॉफ हिंदोस्तान” के पहले दिन के कलेक्शन का रिकॉर्ड तोड़ सकती है।

फिल्म क्रिटिक रमेश बाला के मुताबिक फिल्म ने रिलीज से पहले ही एक अनोखा रिकॉर्ड बना लिया। ये रिकॉर्ड एडवांस बुकिंग के दौरान का है। 2.0 के 1.2 मिलियन टिकिट बिके हैं।

इसी के साथ 2.0 भारत की दूसरी सबसे बड़ी ओपनिंग देने वाली फिल्म बन चुकी है। बता दें, बाहुबली 2 ने सभी भाषाओं को मिलाकर 122 करोड़ की ओपनिंग दी थी। बहरहाल, 2.0 की बात करें तो फिल्म ने हिंदी में 20 करोड़ की कमाई की है। जबकि तमिल और तेलुगु में छप्पड़ फाड़कर कलेक्शन किया है। चेन्नई में तो फिल्म ने रिकॉर्डतोड़ कमाई की है।

रजनीकांत और अक्षय कुमार की फिल्म जबरदस्त टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया है और फिल्म का बजट लगभग 500 करोड़ रु बताया जाता है। ‘2.0’ के मूवी रिव्यू भी मिक्स आए हैं।

फिल्म के ग्राफिक्स को खूब पसंद किया गया है लेकिन फिल्म की कहानी को कमजोर बताया गया है। फिर फिल्म की कहानी काफी खींची हुई भी लगती है। लेकिन रजनीकांत के फैन्स का फिल्म को जबरदस्त ढंग से प्यार मिल रहा है।

Desk Team